Haridwar: हरिद्वार पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, कहा- अयोध्या में रामलला विराजे अब मथुरा काशी की बारी
राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम मंदिर बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए 2024 में हिंदुओं की जीत की बात कही।
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां कई प्रमुख संत और आचार्यों से मुलाकात की। डॉ. तोगड़िया ने कहा कि रामलला अपने धाम में विराज रहे हैं जल्द ही मथुरा और काशी में भी मंदिर का निर्माण कार्य किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने अयोध्या में राम मंदिर बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए 2024 में हिंदुओं की जीत की बात कही।
Uttarakhand Investors Summit: देश दुनिया के तीन हजार निवेशकों को भेजा निमंत्रण, पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन
कहा कि एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल का राष्ट्रीय महासम्मेलन होगा। इसमें संगठन के करीब ढाई हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन में चार करोड़ हिन्दू परिवार को जोड़ने की नीति बनाई जाएगी।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज हिन्दुओं को उनसे खतरा है जो राजस्थान में कन्हैया का गला काटते हैं या फिर नूपुर शर्मा को डरा रहे हैं। 2024 में हिन्दू एक बार फिर जीतेगा। जनवरी में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर कहा कि 450 सालों के लंबे संघर्ष के बाद हिन्दुओं ने भगवान राम का मंदिर बना लिया है। उन्होंने उन आठ करोड़ हिन्दुओं का धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से आज राम मंदिर का निर्माण पूर्ण होने जा रहा है।
महामंडलेश्वर डॉ. संतोषानंद ने ठोका हरिद्वार लोकसभा सीट पर दावा
श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरा दास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत महाबलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव ने आगामी लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट पर अपना दावा प्रस्तुत किया है। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के हरिद्वार पहुंचने पर भेंटवार्ता की और चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। हरिद्वार लोकसभा सीट पर किसी संत के चुनाव में जीत की संभावना पर बल देते हुए कहा कि संत छल प्रपंच से दूर रहकर निस्वार्थ भाव से सेवा में संलग्न रहते हैं। ऐसे में जनता का संतों पर भरोसा है। धार्मिक बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते हरिद्वार सीट पर संत की जीत का संदेश भी बेहतर जाएगा। डॉ. तोगड़िया ने महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव महाराज का आतिथ्य स्वीकार किया और सहयोग का आश्वासन दिया।