{"_id":"64630602d8cf122bcd026bf3","slug":"haridwar-news-encounter-between-police-and-miscreants-on-border-with-up-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: यूपी से लगी सीमा पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में दो को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: यूपी से लगी सीमा पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में दो को लगी गोली
Tue, 16 May 2023 10:06 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 May 2023 10:06 AM IST
सार
पुलिस को बदमाशों के वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची और घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार पुलिस की ओर से बदमाशों की धरपकड़ का अभियान जारी है। मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़ हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि आजकल सहारनपुर के समीपवर्ती गांव में उत्तराखंड के बुग्गावाला व भगवानपुर पुलिस गौकशी को लेकर अभियान चला रही है। मंगलवार तड़के पुलिस को बदमाशों के वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची और घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। वहीं दूसरे को भी कांबिंग के दौरान गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पहुंचे। घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीन बदमाश फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। हाल ही में रुड़की में हुई मुठभेड़ में फरार बदमाशों के तार भी इनसे जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।