फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar news: elephant broke wall, leopard seen in health department colony

हरिद्वार : गुमानीवाला में हाथी ने तोड़ी चहारदीवारी, स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी में दिखा गुलदार

Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
haridwar news: elephant broke wall, leopard seen in health department colony
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

आए दिन जंगली जानवर बस्ती में आकर उत्पात मचा रहे हैं। शुक्रवार रात को भी गुमानीवाला वॉर्ड-3 में हाथी ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने करीब आधा दर्जन लोगों के घरों की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी। हाथी को आंगन में घूमता देख लोगों में दहशत फैल गई। गुमानीवाला के उप प्रधान राजेश व्यास ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


गुमानीवाला वॉर्ड-3 में हाथी ने भोला सिंह गुसांई, नवीन कुकरेती, राकेश सेमवाल, टीकाराम पूर्वाल आदि की चहारदीवारी तोड़ दी। इसके बाद वो पूरी रात गुमानीवाला क्षेत्र में उत्पात मचाता रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने एकत्र होकर शोर मचाया। हाथी जंगल की तरफ चला गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हाथी कभी भी जानमाल को नुकसान पहुंचा सकता है। हाथी अब दहलीज में आने लगा है। सूचना के बाद शनिवार को वन विभाग वन दरोगा स्वयंबर कंडवाल और सहायक देवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर हाथी द्वारा पहुंचाई गई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग से नुकसान के मुआवजे और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी में दिखा गुलदार

मेला अस्पताल परिसर में बनी स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी के एक आवास की छत पर गुलदार दिखाई देने पर लोगों में दहशत फैल गई। गुलदार यहां से एक बंदर को मारकर ले गया। शनिवार की सुबह कॉलोनी के आवास की छत पर गुलदार दिखा। यहां रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राजेंद्र तेश्वर ने बताया गुलदार बंदर को दबोच ले गया।

गुलदार को देखते ही शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इस के बाद लोग कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा के नेतृत्व में बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित राजाजी पार्क के कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिला। दिनेश लखेड़ा ने कहा कि राजाजी पार्क के अधिकारियों को जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकना चाहिए।

मिस्सरपुर में गुलदार ने बछड़े को मारा

गांव मिस्सरपुर में गुलदार ने एक बछड़े को मार डाला। ग्रामीण महावीर का कहना है कि घर के पास ही पशु बंधे हुए थे। शुक्रवार की रात बारह बजे करीब गाय के बछड़े के चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उनकी आंखें खुल गई। शोर मचाने पर मौके पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए।

ग्रामीणों को देख गुलदार दीवार फांदकर भाग गया। कुछ देर बाद बछड़े ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान रविन्द्र सिंह, महावीर, राजेश सैनी और सुबोध आदि ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।

पशुधन प्रसार अधिकारी की कार पर दो तेंदुओं का हमला

कालाढूंगी (नैनीताल) में नलनी गांव के पास शनिवार को पशुधन प्रसार अधिकारी की कार पर दो तेंदुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। इसमें कार चालक और पशुधन अधिकारी मामूली रूप से चोटिल हो गए।

बाजपुर के रामराज रोड निवासी और नैनीताल में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी अनिल कुमार शर्मा अपने ड्राइवर विजेंद्र सिंह के साथ कार (यूके 18 एल 4185) से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। कालाढूंगी से 12 किमी आगे नलनी गांव के पास सड़क के किनारे बैठे दो तेंदुओं ने अचानक कार पर हमला कर दिया।

इस हमले में चालक विजेंद्र सिंह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची मंगोली चौकी पुलिस ने दोनों को निजी वाहन से कालाढूंगी भेजा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों बाजपुर रवाना हो गए। नलनी गांव के पूर्व प्रधान पूरन सिंह अधिकारी ने वन विभाग से गश्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed