फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News dominance of mining mafia tractor trolleys ran over BHEL security guard

Haridwar: दुस्साहस...खनन माफिया की दबंगई, BHELके सिक्योरिटी गार्ड को रौंदकर निकली ट्रैक्टर ट्रालियां, वीडियो

Wed, 19 Mar 2025 09:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Mar 2025 09:45 PM IST
सार

खनन माफिया की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह किस तरह से बीएचईएल के सिक्योरिटी गार्ड को ट्रैक्टर-ट्राॅली से रौंदते हुए निकल रहे हैं।

विज्ञापन
Haridwar News dominance of mining mafia  tractor trolleys ran over BHEL security guard
गार्ड को रौंधकर निकली खनन माफिया की ट्रैक्टर ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनन माफिया ने बीएचईएल क्षेत्र में खनन के दौरान मौके पर पहुंचे दो सिक्योरिटी गार्डों को ट्रैक्टर-ट्राॅली से रौंद दिया, जिससे दोनों सिक्याेरिटी गार्ड, एक पिटकुल कर्मचारी घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाते समय टक्कर लगने से एक खनन श्रमिक भी घायल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


खनन माफिया की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि वह किस तरह से बीएचईएल के सिक्योरिटी गार्ड को ट्रैक्टर-ट्राॅली से रौंदते हुए निकल रहे हैं। मामले में एक तरफ बीएचईएल प्रशासन हलकान है। वहीं, जहां खनन किया जा रहा है, उस जगह पर पिटकुल के लगे बड़े-बड़े टावरों के गिरने का भी खतरा बन गया है। वीडियो को लेकर देर शाम तक न तो प्रशासन गंभीर दिखा और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि पिटकुल की ओर से बीएचईएल नगर प्रशासन को सूचना दी गई थी कि जहां उनके टावर लगे हैं, वहां पर चोरी छिपे व्यापक पैमाने पर खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस सूचना पर बुधवार को नगर प्रशासक संजय पंवार ने सिक्योरिटी के साथ कुछ अधिकारियों को मौके पर भेजा। नीली वर्दी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ टीम को देखते हुए ट्रैक्टर- ट्रॉली में भरे खनन को लेकर चालकों ने वाहन को दौड़ा दिया। इस बीच सिक्योरिटी गार्डों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उनके ऊपर से वाहन गुजारते गए। इसमें कुल दो सिक्योरिटी गार्ड, एक खनन माफिया का श्रमिक और एक पिटकुल का कर्मचारी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Roorkee: थिथोला में दो पक्षाें में चल रहा था मजाक, अचानक हुआ बवाल, चले लाठी-डंडे... जमकर हुआ पथराव; तस्वीरें


Haridwar News dominance of mining mafia  tractor trolleys ran over BHEL security guard

मांगी थी सहायता नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी
बीएचईएल की भूमि पर खनन की सूचना पूर्व से ही नगर प्रशासन को मिल रही थी। इस पर कई बार पत्र व्यवहार किया गया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। पिटकुल ने जब खनन कारोबारियों के दुस्साहस को बताते हुए नगर प्रशासन से फिर से हस्तक्षेप करने की मांग की तो परिणाम घातक निकला। नगर प्रशासक संजय पंवार ने सूचना को गंभीरता से लिया और उन्हाेंने मौके की रिपोर्ट के लिए कुछ अधिकारियों के साथ सिक्योरिटी गार्ड को भेजा। इस बीच उन पर वाहन चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। यही नहीं खनन से पिटकुल के टावर को भी खतरा पहुंच चुका है। नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि सिडकुल थाने की पुलिस और प्रशासन को पूरे मामले की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को दी जाएगी। पर्याप्त सुरक्षा और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed