फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar News: BJP leader Dushyant Gautam attack on Jawaharlal Nehru says due to his insistence country divided into two pieces

हरिद्वार: जयंती की पूर्व संध्या पर दुष्यंत गौतम का नेहरू पर हमला, बोले- उनकी जिद के कारण हुए देश के दो टुकड़े 

Sat, 13 Nov 2021 04:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Nov 2021 04:58 PM IST
सार

भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के 1947 में भीख में मिली आजादी के बयान पर कहा कि वह अपनी भावनाओं को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाईं।

विज्ञापन
haridwar News: BJP leader Dushyant Gautam attack on Jawaharlal Nehru says due to his insistence country divided into two pieces
भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने नाम लिए बगैर उनको देश के विभाजन और करीब दस लाख लोगों के कत्लेआम का जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


ऐसे व्यक्ति को भी देशद्रोही माना जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद दुर्भाग्य से पहला प्रधानमंत्री ऐसा बना, जिसकी जिद के कारण देश के दो टुकड़े हुए। ऐसे व्यक्ति को भी देशद्रोही माना जाना चाहिए।
विज्ञापन


भावनाओं को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाईं कंगना
शनिवार को भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के 1947 में भीख में मिली आजादी के बयान पर कहा कि वह अपनी भावनाओं को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाईं। दुष्यंत गौतम ने कहा कि आजादी भीख में नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सियासी संग्राम 2022: दिसंबर से हर विस में होगी भाजपा की विजय संकल्प यात्राएं, ये रहेगा कार्यक्रम

देशभक्तों ने कुर्बानी दी और त्याग किया
आजादी के लिए हमारे देशभक्तों ने कुर्बानी दी और त्याग किया है। कालापानी गए और फांसी पर लटकाए गए हैं। उसे नकारा नहीं जा सकता है। देश के लिए जान देने वाले शहीदों का सम्मान करते हैं। दुष्यंत गौतम ने दो टूक कहा कि देश को आजादी नेहरू और गांधी खानदान ने नहीं दिलाई।


नेहरू-गांधी खानदान की कुरीतियों को हमें याद रखना चाहिए
अब तक सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह और सरदार वल्लभ भाई पटेल को छुपाया गया। ऐसा लगा कि नेहरू-गांधी खानदान न होता तो हमें आजादी नहीं मिलती। इस खानदान की कुरीतियों को हमें याद रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 के बाद जो प्रधानमंत्री मिला और वर्ष 2014 के बाद के प्रधानमंत्री की तुलना की जाए तो रोजी-रोटी, रोजगार, बच्चों की शिक्षा, बुजुर्गों का सम्मान और मां-बहनों की इज्जत सबके मामले में देश आगे बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed