{"_id":"655dd66e92bb39a37b024ce8","slug":"haridwar-news-baba-ramdev-gave-clarification-on-supreme-court-order-in-press-conference-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद बाबा रामदेव ने दी सफाई, बोले- हमारे खिलाफ षड्यंत्र हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद बाबा रामदेव ने दी सफाई, बोले- हमारे खिलाफ षड्यंत्र हो रहा
Wed, 22 Nov 2023 03:57 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 22 Nov 2023 03:57 PM IST
सार
बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ डॉक्टरों ने एक समूह बनाया है जो लगातार योग, आयुर्वेद आदि के खिलाफ प्रचार करता है। अगर हम झूठे हैं, तो हम पर 1000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाएं और हम मृत्युदंड के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
योग गुरू बाबा रामदेव
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
योग गुरु स्वामी रामदेव ने आज बुधवार को हरिद्वार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मीडिया साइट्स पर एक खबर वायरल हो रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आप गलत प्रचार करेंगे तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा। हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं। लेकिन हम कोई गलत प्रचार नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ डॉक्टरों ने एक समूह बनाया है जो लगातार योग, आयुर्वेद आदि के खिलाफ प्रचार करता है। अगर हम झूठे हैं, तो हम पर 1000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाएं और हम मृत्युदंड के लिए भी तैयार हैं, लेकिन अगर हम झूठे नहीं हैं, तो उन लोगों को दंडित करें जो वास्तव में झूठा प्रचार कर रहे हैं। पिछले 5 वर्षों से रामदेव और पतंजलि को निशाना बनाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Yog Guru Swami Ramdev says, "Since yesterday, on different media sites, one news story has gone viral that the Supreme Court (SC) reprimanded Patanjali. SC said that if you do false propaganda, then you will be fined... We respect SC. But we are… pic.twitter.com/goYHV337QM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 22, 2023