हरिद्वार: बाबा ने दिल्ली के युवक के परिजनों से मांगी दक्षिणा तो समझ बैठे फिरौती, मचा हड़कंप
हरिद्वार पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार देर शाम दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दिल्ली का एक युवक हरिद्वार आया है। युवक को एक बाबा ने बंधक बना लिया है और बाबा उसे छोड़ने की एवज में फिरौती की मांग कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बाबा के फिरौती के लिए दिल्ली के युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने शुक्रवार पूरी रात युवक की तलाश में कई आश्रमों और साधुओं के ठिकानों पर छानबीन की। शनिवार सुबह पुलिस को युवक एक आश्रम से सकुशल मिल गया। अपहरण और फिरौती की सूचना झूठी निकली।
पुलिस में हड़कंप मच गया
हरिद्वार पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार देर शाम दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दिल्ली का एक युवक हरिद्वार आया है। युवक को एक बाबा ने बंधक बना लिया है और बाबा उसे छोड़ने की एवज में फिरौती की मांग कर रहा है। कंट्रोल रूम से नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह और उनकी टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। युवक को पुलिस ने रातभर आश्रमों और कई संभावित ठिकानों पर ढूंढा। शनिवार सुबह युवक हरिद्वार के साईं घाट स्थित एक बाबा के आश्रम में मिल गया। पुलिस ने बाबा से पूछताछ की।
परिजनों ने बेटे के अपहरण की आशंका पर दिल्ली पुलिस को फोन किया
बाबा ने पुलिस को बताया कि युवक को खुद पर भूत-प्रेत होने का शक था, जिसके चलते वह हरिद्वार उनके पास आया था।
युवक को बाबा के आश्रम से सकुशल बरामद किया
पुलिस पूछताछ में बाबा ने बताया कि युवक के परिजनों को उन्होंने ही सूचना दी कि उनका बेटा हरिद्वार में है। उसे खाना भी खिलाया है। जब वह बेटे को लेने हरिद्वार आएं तो कुछ दक्षिणा भी लेकर आएं। इसी बात पर युवक के परिजनों ने बेटे के अपहरण और फिरौती की आशंका पर दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया।
कोतवाल ने बताया कि युवक को बाबा के आश्रम से सकुशल बरामद कर दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। युवक ने भी बंधक बनाने और फिरौती मांगने की सूचना को झूठी बताया। परिजन दिल्ली से उसे लेने हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।