फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: 76 panchayat heads and 900 members took oath in Bahadrabad

Haridwar: बहादराबाद में 76 प्रधानों और 900 सदस्यों ने ली शपथ, गुरुवार से शुरू होगा कार्यकाल

Wed, 19 Oct 2022 11:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Oct 2022 11:56 PM IST
सार

खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि गैंडीखता से बिस्मिल्ला, भोवापुर चमरावल शालिनी, दिनारपुर सर्वजीत कौर, दादूबांस से अनुराधा, ग्राम पंचायत सदस्यों का गठन नहीं होने के कारण ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिला सके।

विज्ञापन
Haridwar News: 76 panchayat heads and 900 members took oath in Bahadrabad
शपथ लेते प्रधान और सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादराबाद ब्लॉक में बुधवार को दो न्याय पंचायतों के 76 ग्राम प्रधानों और 900 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों को खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बृहस्पतिवार से ग्राम प्रधान और सदस्य विधिवत अपना कार्यकाल शुरू कर सकेंगे। 

विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि गैंडीखता से बिस्मिल्ला, भोवापुर चमरावल शालिनी, दिनारपुर सर्वजीत कौर, दादूबांस से अनुराधा, ग्राम पंचायत सदस्यों का गठन नहीं होने के कारण ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिला सके। शासन स्तर से आदेश आने के बाद बोर्ड को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


तब तक वहां पर खुली बैठक के माध्यम से लोगों के प्रस्ताव के लिए जाएंगे। प्रस्ताव के बाद खंड विकास कार्यालय से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वीडियो पंचायत विजेंद्र सैनी, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सैनी, ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष, सूर्यांश चौहान उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे पति, हुई अव्यवस्था 
बहादराबाद। शपथ ग्रहण में ब्लॉक मुख्यालय सभागार में अव्यवस्था छाई रही। शपथ ग्रहण समारोह में केवल चुने हुए ग्राम प्रधानों और सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया था लेकिन चुनी हुई महिला ग्राम प्रधानों, सदस्यों के साथ उनके पति भी सभागार में आ गए। इससे अव्यवस्था हो गई। ब्लॉक का सभागार इतना छोटा है कि उसमें सभी का बैठना संभव नहीं हुआ। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी भीड़ हॉल के अंदर खड़ी रही। इस कारण खंड विकास अधिकारी को शपथ ग्रहण की औपचारिकता निभानी पड़ी। पंचायत राज अधिनियम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ही बैठकों में भाग लेने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed