फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: 56 Prisoners Found hepatitis positive in district jail

Haridwar: जिला कारागार में 56 कैदी हेपेटाइटिस पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी नहीं दी जानकारी

Fri, 12 Aug 2022 12:14 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Aug 2022 12:14 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग आमजन को बीमारियों से बचाने और जागरूकता अभियान चलाने का दावा करता है। लेकिन दूसरी तरफ जेल में 56 कैदियों के हेपेटाइटिस पॉजिटिव आने पर भी बेपरवाह बना है।

विज्ञापन
Haridwar News: 56 Prisoners Found hepatitis positive in district jail
हेपेटाइटिस(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

हरिद्वार जिला कारागार में 56 कैदियों को हेपेटाइटिस होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन भी जेल प्रशासन को नहीं दी। जेल प्रशासन को जानकारी नहीं होने के कारण पीड़ित कैदियों को उपचार शुरू नहीं हो सका है। इतना ही नहीं संक्रमित मरीजों से दूसरे लोगों को बीमारी न फैले, इसके लिए जरूरी कदम भी नहीं उठाए जा सके हैं।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग आमजन को बीमारियों से बचाने और जागरूकता अभियान चलाने का दावा करता है। लेकिन दूसरी तरफ जेल में 56 कैदियों के हेपेटाइटिस पॉजिटिव आने पर भी बेपरवाह बना है। 28 और 29 जुलाई को जिला जेल में लगाए गए हेपेटाइटिस जांच शिविर की रिपोर्ट बुधवार को आ गई थी। 56 कैदी हेपेटाइटिस पॉजिटिव मिले हैं। इन मरीजों का समय पर उपचार शुरू हो सके इसके लिए जेल प्रशासन को जानकारी नहीं दी थी। आज बृहस्पतिवार को भी जेल प्रशासन को कोई सूचना नहीं भेजी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही से हेपेटाइटिस पॉजिटिव कैदियों का उपचार शुरू नहीं हो सका है। पीड़ितों को आईसोलेट तक नहीं किया गया है। जेल प्रशासन को यही नहीं पता कि कौन कौन कैदी बीमारी से पीड़ित हैं। कैदी सामान्य दिनों की तरह ही जेल में हैं। इससे हेपेटाइटिस का संक्रमण दूसरों में फैलने की आशंका बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मामले में भी बरती थी लापवाही   

दो अगस्त को जिला कारागार में 43 कैदियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई थी। जेल प्रशासन को कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी नहीं दी गई थी। अगले दिन जेल में संक्रमण की सूचना दी गई थी। 


जिला जेल में कैदियों के हेपेटाइटिस पॉजिटिव आने के बाद भी जेल प्रशासन को जानकारी नहीं देना गंभीर मामला है। लापरवाही की जांच की जाएगी। कैदियों के हेपेटाइटिस पॉजिटिव आने की जानकारी देने और जरूरी उपचार और एहतियात बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। 

- डॉ. आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य 

मौखिक और लिखित में कैदियों के हेपेटाइटिस संक्रमित होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे वह न तो कोई एहतियात बरत पा रहे हैं और न ही उपचार शुरू कर पा रहे हैं। 
- मनोज कुमार आर्य, जेल अधीक्षक, हरिद्वार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed