फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar New DM Reality check Officers and employees of education and disaster management department Not Found

चार्ज संभालते ही DM का रियलिटी चेक: हरिद्वार में नदारद मिले कई विभागों के अफसर-कर्मचारी, वेतन रोका

Mon, 09 Sep 2024 08:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Sep 2024 08:12 PM IST
सार

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सुबह मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय (बेसिक और माध्यमिक) और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Haridwar New DM Reality check Officers and employees of education and disaster management department Not Found
हरिद्वार के डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों के कार्यालय पहुंचने का रियलिटी चेक किया तो शिक्षा और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। जिलाधिकारी ने ऐसे अफसरों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया है। सोमवार सुबह किए गए कार्यालयों के औचक छापे से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सुबह 10:15 बजे से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय (बेसिक और माध्यमिक) और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य, प्रधान सहायक दीपक सैनी, ड्राइवर मनवर सिंह नेगी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश मैथानी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee: कुत्तों का आतंक...बाइक सवार दंपती को 17 जगहों पर काटा, एक महीने में 1041 लोगों को बनाया शिकार



जबकि सुबह 10:25 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत और डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव उप्रेती गैर हाजिर मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें। कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों और फरियादियों की पूरी शालीनता से समस्याएं सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। डीएम ने साफ कहा कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed