फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Miscreants done firing and Looted 16 lakh Rupees from liquor contractor manager

हरिद्वार: देर रात शराब ठेकेदार के मैनेजर पर फायरिंग, लाखों रुपये लूट ले गए बदमाश

Mon, 14 Sep 2020 07:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Haridwar: Miscreants done firing and Looted 16 lakh Rupees from  liquor contractor manager
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में कनखल के शक्तिनगर में हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने एक शराब कारोबारी के मैनेजर को गोली मारकर 22 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से मात्र दो मिनट में लूट की पूरी घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


रविवार देर रात हुई 22 लाख की लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी सैंथिल अबूदाई कृष्णराज एस सहित कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रातभर तफ्तीश की। लूट की यह पूरी घटना शराब कारोबारी के ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी सागर जायसवाल के छोटे भाई अनंतराम जयसवाल और उनका मैनेजर गयापाल तीन ठेकों से नकदी एकत्र करने के बाद रविवार रात को करीब 11 बजे बोलेरो से कनखल स्थित शक्तिनगर पहुंचे। अनंतराम बोलेरो से उतरकर दूसरे तल पर बने ऑफिस पर चले गए। इसी समय ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी संजय उर्फ छोटा कैश लेने नीचे आया। बोलेरो में बैठे मैनेजर गयापाल और संजय कैश निकालने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी वहां पर मौजूद दो हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर कैश लूटने का प्रयास किया। गयापाल और संजय ने इसका विरोध किया। एक बदमाश ने गयापाल पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली गयापाल की पैंट की बेलट से लटक रही चॉबी से टकराकर निकल गई, जबकि संजय को सिर पर पिस्टल के बट से वार घायल किया गया। मात्र दो मिनट में बदमाश शराब की खाली पेटी में रखी 22 लाख की नकदी को लेकर फरार हो गए। इसी बीच एक तीसरे बदमाश ने सड़क पर हवाई फायरिंग भी की। 

चाबी के गुच्छे पर लगी थी गोली

गोली लगने से घबराए गयापाल ने जब अपनी कमर के पास हाथ फेरा तो वहां से खून निकल रहा था। गयापाल ने जब शर्ट ऊपर उठाकर देखी तो पिस्टल की गोली वहां पर रखे चाबी के गुच्छे पर लगी थी। जिसके चलते गोली अंदर नहीं घुस सकी। छर्रे लगने से गयापाल की पीठ के पास दो घाव भी बन गए। इसी बीच शराब कारोबारी सागर जायसवाल भी वहां पहुंच गए और लूट की सूचना पुलिस को दी। 

लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी सैंथिल अबूदाई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी पूर्णिमा गर्ग,  कनखल थाना प्रभारी अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात शुरू हुई लुटेरों की तलाश सोमवार को भी जारी रही, लेकिन पुलिस के हाथ कोई खास कामयाबी नहीं लग पाई। पूरी घटना को लेकर शराब कारोबारी के मैनेजर गयापाल की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी का कहना है कि लुटेरों की धरपकड़ को एसओजी और कई टीम को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ सक्रिय अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। 

तीनों ठेकों का कलेक्शन कराया चेक

एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्णराज एस ने लूटी गई नकदी का सही आंकलन कराने के लिए देर रात ही करीब दो बजे शराब के तीन ठेकों के स्टॉक और कलेक्शन को चेक कराया। करीब 22 लाख रुपये की नकदी का कलेक्शन पाया गया। शराब कारोबारी का भेल के सेक्टर छह में अंग्रेजी शराब और रोशनाबाद व नया गांव में एक-एक देसी शराब का ठेका है।

20 मिनट देर से दी पुलिस को लूट की सूचना
शराब कारोबारी लूट की घटना से इतने भयभीत हो गए कि वह समय से पुलिस को सूचना भी नहीं दे सके। शराब कारोबारी के मैनेजर गयापाल को गोली लगने से इतना डर गए कि वह 15 मिनट तक कांपते ही रहे। इसी बीच शराब कारोबारी सागर जायसवाल वहां पहुंचे और गयापाल और संजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन सब के बीच शराब कारोबारी और उसके कर्मचारियों को पुलिस को सूचना देने में करीब 20 मिनट का समय लग गया। नतीजा यह हुआ कि लुटेरों को भागने का पूरा मौका मिल गया। 

चाबी का छल्ला, पिस्टल और 315 बोर के खोखे कब्जे में लिया
लूट की घटना में पिस्टल से मैनेजर गयापाल पर चलाई गई गोली के खोके और 315 बोर के तमंचे से की गई हवाई फायरिंग के खोखे को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने गयापाल से उस चाबी के गुच्छे को भी अपने कब्जे में ले लिया जिस पर पिस्टल से गोली लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed