फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: many youth trying to loot from jaggery traders

हरिद्वारः गुड़ व्यापारियों से लूट की कोशिश, हथियार लहराते हुए पहुंचे एक दर्जन युवक

Fri, 14 Feb 2020 07:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Feb 2020 07:50 PM IST
सार

  • गुड़ मंडी में बाइकों पर सवार होकर हथियार लहराते हुए पहुंचे युवक
  • व्यापारियों से की हाथापाई, पुलिस को देख मौके पर बाइक छोड़ भागे
  • लेनदेन का बताया जा रहा है मामला, पुलिस मामले की कर रही जांच

विज्ञापन
Haridwar: many youth trying to loot from jaggery traders
युवकों से बरामद की गई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुड़ मंडी में बाइकों पर सवार होकर पहुंचे एक दर्जन युवकों ने दो गुड़ व्यापारियों से अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर युवकों ने हाथापाई कर दी। बीच बचाव कराने आए व्यापारियों से भी युवकों ने अभद्रता कर दी।

विज्ञापन


आरोप है कि युवकों ने दोनों गुड़ व्यापारियों से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर युवकों ने हथियार लहराते हुए दहशत फैला दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक अपनी तीन बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी निवासी इकराम व परवेज गुड़ व्यापारी हैं। बृहस्पतिवार की शाम दोनों मंगलौर गुड़मंडी में गुड़ बेचने आए थे। गुड़ बेचते हुए उन्हें मंडी में ही रात हो गई। इस बीच वह गुड़ बेचकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइकों पर सवार होकर एक दर्जन युवक मंडी पहुंचे। यहां युवकों ने अपनी बाइक मंडी के गेट पर खड़ी कर दी और हथियार लहराते हुए इकराम और परवेज के पास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे

यहां युवकों ने दोनों के साथ गाली गलौज कर दी और हथियार दिखाते हुए धमकाने लगे। दोनों व्यापारियों ने विरोध किया तो युवकों ने हाथापाई कर दी। इस बीच शोर सुनकर अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवकों ने अन्य व्यापारियों के साथ भी अभद्रता की।

इस पर व्यापारियों ने सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि युवकों ने इकराम व परवेज से रकम लूटने का प्रयास किया। विरोध के चलते युवक कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस को सूचना देने की भनक लगने पर युवक मौके पर ही तीन बाइकों को छोड़कर फरार हो गए।

व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मामला लेनदेन का है। दोनों व्यापारियों का भगवानपुर चंदनपर के एक युवक से लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उक्त युवक की तलाश की जा रही है। 

मंडी में बृहस्पतिवार की रात जो घटना हुई है, वह चिंता का विषय है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। किसी भी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है। मंडी समिति में जो पुलिस चौकी बनी है, उसे चालू करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा जाएगा।
- डॉ.मधु सिंह, अध्यक्ष, कृषि उत्पादन मंडी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed