फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Mahakumbh 2021: Air Balloon Blast in Kumbh Area, Three Students injured and Admitted in Hospital

हरिद्वार: मेला क्षेत्र में लगा एयर बैलून फटा, ऋषिकुल विद्यापीठ के तीन छात्र हुए गंभीर घायल

Tue, 06 Apr 2021 01:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Apr 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Air Balloon Blast in Kumbh Area, Three Students injured and Admitted in Hospital
कुंभ क्षेत्र में फटा एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में नगर कोतवाली के ऋषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। रात करीब एक बजे ऋषिकुल महाविद्यालय परिसर के बराबर में कुंभ मेले के लिए बनाये गए अस्थायी बस स्टैंड में लगा एयर बैलून महाविद्यालय के परिसर में आ गिरा। बैलून के वहां गिरते ही उसमें ब्लास्ट हो गया। बैलून के फटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन इसकी जानकारी कुंभ मेला पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


गैस से भरे बैलून में ब्लास्ट होने से तीन छात्र बुरी तरह से झुलस गए। बैलून में इतना भयंकर ब्लास्ट हुआ कि तीनों की खाल तक उतर गई। तीनों छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को विनय जोशी, दीपक बहुगुणा और ललित भट्ट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो छात्रों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक छात्र को कैलाश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं महाविद्यालय प्रबंधन ने बैलून लगाने वाली दीपाली डिजाइनिंग कंपनी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अभी 15 दिन पहले भी बस स्टैंड में लगा बैलून महाविद्यालय परिसर में गिर गया था। वहीं, अब सोमवार रात को भी बैलून फटने से तीन छात्र गंभीर रूप से झुलस गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

15 दिन पहले भी महाविद्यालय परिसर में गिरा था बैलून

बता दें कि कुंभ की भव्यता को दर्शाने के लिए शहर में जगह-जगह एयर बैलून लगाए गए हैं। जिस पर कुंभ का स्लोगन भी लिखा गया है। ऐसे में कुछ ही दिन में दो बार बैलून का गिरना कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि गैस कम होने के कारण बैलून खुद ही नीचे आने लगता है। रात करीब एक बजे कुछ छात्र शौचालय के लिए महाविद्यालय के परिसर में आए थे। जिस दौरान वे बैलून के फटने से उसकी चपेट में आ गए। तीनों छात्र आईसीयू में हैं। ये बड़ी लापरवाही है। इससे पहले भी बैलून गिरने की घटना होने के बाद भी कंपनी ने एहतियाती कदम नहीं उठाए। जिस कंपनी की भी लापरवाही सामने आएगी उस पर एक्शन लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed