फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Police Make Plan For keep Eye On 1500 Thieves in five states

कुंभ मेला 2021: पांच राज्यों के 1500 से ज्यादा इनामियों, चोरों और जेबकतरों पर ऐसे नजर रखेगी पुलिस

Tue, 02 Mar 2021 02:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Mar 2021 02:45 AM IST
सार

  • हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, यूपी समेत आठ राज्य पुलिस के साथ बनी सहमति
  • 1500 से ज्यादा पांच राज्यों के इनामी और चोर, जेब कतरों की हो सकती है सूची 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Police Make Plan For keep Eye On 1500 Thieves in five states
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सीमावर्ती राज्यों के बदमाशों की सूची का भी आदान-प्रदान करेगी। इनमें इनामी बदमाशों से लेकर चोर और जेबकतरों के डोजियर (फाइल) भी शामिल होगी। इसके लिए आठ राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ उत्तराखंड पुलिस की सहमति बनी है। 

विज्ञापन


दरअसल, आतंकी घटनाओं को रोकने और इनके बारे में सूचनाएं एकत्र करने के लिए राज्य से लेकर केंद्रीय खुुफिया एजेंसी अलर्ट पर हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए महाकुंभ में स्थानीय एटीएस, कमांडो और पैरामिलिट्री कमांडो व एनएसजी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा महाकुंभ के दौरान आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्य पुलिस अपने यहां सक्रिय चोरों और जेबकतरों के साथ ही अन्य राज्यों के चोरों और जेबकतरों की सूची उपलब्ध कराने की खास रणनीति भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत पिछले दिनों जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों की पुलिस के साथ चर्चा हुई थी। इसके तहत हर अपराधी और सक्रिय व जेलों से छूटे आरोपियों के डोजियर आदान-प्रदान किए जाएंगे।  इसके लिए सभी राज्यों से पत्राचार किया गया है। 

1500 से ज्यादा हो सकती है संख्या 

अधिकारिक सूत्रों अनुसार इन छोटे-मोटे चोरों और जेबकतरों की संख्या 1500 से अधिक हो सकती है। ऐसे अपराधियों के हर राज्यों में डोजियर बने होते हैं। इनमें उनका हर प्रकार का विवरण होता है। ऐसे में यदि एक बार इनका डाटा तैयार कर लिया गया तो इंटेलीजेंस और स्थानीय पुलिस इन पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। 

पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता में छोटे-बड़े अपराधियों के डोजियर आदान प्रदान करने पर सहमति बनी है। इससे एक बड़ा डाटा बैंक तैयार होगा। जिससे आसानी से इनकी निगरानी की जा सकती है। साथ ही कुंभ जैसे आयोजन में किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना को भी रोका जा सकता है।
-अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed