फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: outer devotees Corona test and registration will be in open area near border

Kumbh Mela 2021: बॉर्डर पर ही रोके जाएंगे बाहरी श्रद्धालु, कोरोना जांच और पंजीकरण के बाद भेजे जाएंगे हरिद्वार

Sat, 30 Jan 2021 09:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Jan 2021 09:47 PM IST
सार

  • प्रशासन करेगा निजी भूमि का अस्थायी अधिग्रहण, उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू 
  • डीएम और एसएसपी ने कुंभ की तैयारियों के मद्देनजर बॉर्डर का निरीक्षण किया

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News: outer devotees Corona test and registration will be in open area near border
रुड़की बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार कुंभ में आने वाले बाहरी श्रद्धालुओं को बॉर्डर के पास ही खुले मैदानों में रोका जाएगा। यहां कोरोना जांच, निगेटिव रिपोर्ट की जांच और पंजीकरण आदि कराने के बाद ही श्रद्धालु हरिद्वार रवाना होंगे। शनिवार को बॉर्डर पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम सी रविशंकर ने बताया कि इस काम के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। जरूरत के हिसाब से कुंभ की अवधि तक के लिए निजी जमीनों को भी अधिग्रहीत किया जा सकता है।

विज्ञापन


कोरोना के चलते बदली परिस्थितियों के बीच अभी तक यह अंदाजा लगा पाना संभव नहीं हो पा रहा है कि कुंभ में रोजाना कितने लोग बॉर्डर पर पहुंचेंगे। हालांकि, संभावना यह भी है कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में भीड़ कभी भी अनियंत्रित हो सकती है। ऐसे में प्रशासन के सामने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन का पालन कराना बड़ी चुनौती है। इसके मद्देनजर शनिवार को डीएम सी रविशंकर और एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने नारसन और भगवानपुर बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने कुंभ के मद्देनजर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kumbh Mela 2021: जहां हर कुंभ में स्नान करते हैं करोड़ों श्रद्धालु, जानते हैं कैसे पड़ा उस हरकी पैड़ी का नाम, पढ़ें रोचक बातें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भगवानपुर क्षेत्र के मंडावर और काली नदी चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। साथ ही कोरोना जांच की तैयारियों को लेकर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इस दौरान कोरोना जांच के लिए बूथ बनाने के लिए प्वाइंट चिह्नित किए गए। डीएम ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से कुंभ के लिए जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत जिनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव है, उनका पंजीकरण और चेकिंग आदि की जानी है।

साथ ही बॉर्डर पर पंजीकरण के अलावा कोरोना जांच की भी व्यवस्था रहेगी। कुंभ में ज्यादा लोगों के पहुंचने की स्थिति में ज्यादा जगह की जरूरत होगी। इसके लिए बॉर्डर के पास श्रद्धालुओं को रोकने के लिए कुंभ अवधि तक जमीन का अधिग्रहण कर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस मौके पर एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ मंगलौर अभय सिंह मौजूद रहे।

बढ़ाए जाएंगे स्वास्थ्यकर्मी, निजी लैब का लेंगे सहारा 

डीएम ने बताया कि कुंभ में पहुंचने वाले लोगों की जांच के लिए बॉर्डर पर स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह भी आंकलन किया जा रहा है कि प्राइवेट लैब से प्रशासन को कितनी मदद मिल सकती है। सभी संभावनाओं पर विचार करते हुए तैयारियों को अमल में लाया जा रहा है। 

इंटर कॉलेज में श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम करने के निर्देश
कुंभ के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए शनिवार को लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी और तहसीलदार सुशीला कोठियाल ने बालावाली व पुरकाजी बॉर्डर का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए होल्ड अप एरिया के लिए प्रस्तावित बालावाली के राजकीय इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने कॉलेज के ग्राउंड, कमरे, पीने के पानी और पार्किंग की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि होल्ड अप एरिया के लिए प्रस्तावित कॉलेज बॉर्डर के एकदम नजदीक है। श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उनके साथ खानपुर थानाध्यक्ष अभिनव शर्मा, चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह और लेखपाल फैजान खान मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed