फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Late-night encounter between police and criminal case linked to a woman murder

Haridwar: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़; युवती की हत्या के आरोपी को पैर में लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

Wed, 08 Jul 2026 11:41 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 08 Jul 2026 11:41 PM IST
सार

Haridwar Crime News: 28 जून को आस्था पथ स्थित झाड़ियों में एक युवती का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों से दो संदिग्ध सामने आए थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। आज पुलिस की उन्हीं बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन
Haridwar Late-night encounter between police and criminal case linked to a woman murder
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आस्था पथ पर युवती की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान बिजनौर के नहटौर निवासी जीशान के रूप में हुई है। फरार आरोपी का नाम शाहनवाज निवासी बिजनौर है। 

विज्ञापन

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 28 जून को आस्था पथ स्थित झाड़ियों में एक युवती का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों से दो संदिग्ध सामने आए थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

इसी बीच बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली दोनों संदिग्ध देहरादून की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं। रोड़ीबेलवाला चौकी के पास समाधि के समीप जब दोनों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी निशान के पैर में गोली जा लगी और वह घायल हो गया। दूसरा आरोपी शाहनवाज फरार होने में कामयाब रहा। घायल आरोपी मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भिजवाया गया। जांच में सामने आया कि 28 जून को दोनों आरोपियों ने आस्था पथ पर युवती की गला दबाकर हत्या की थी। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed