फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: Chief Minister gave instructions to officials, mela will be organized on time

हरिद्वार कुंभ मेला 2021: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा - तय समय पर ही होगा आयोजन

Sat, 29 Aug 2020 10:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 29 Aug 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Chief Minister gave instructions to officials, mela will be organized on time
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

हरिद्वार कुंभ मेला का आयोजन निर्धारित समय पर होगा। मेला क्षेत्र के सभी स्थायी व अस्थायी निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुए।

विज्ञापन


तय हुआ कि इस साल छड़ी यात्रा आयोजित होगी। धर्मस्व व संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। तीन दिन सेल्फ क्वारंटीन में रहने के बाद शनिवार को सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला 2021 दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजित होगा। इसके लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अखाड़ों के संत-महात्माओं के सहयोग एवं आशीर्वाद से यह आयोजन सफल होगा। बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा अन्य पदाधिकारियों के अलावा नगर विकास मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार के साथ ही शासन के उच्चाधिकारी एवं मेले से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे। संत महात्माओं को भू समाधि के लिये स्थान चयन को संत समाज के हित में लिया गया निर्णय बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों के सुझाव पर सरकार की मुहर

1. नील धारा सहित अन्य स्नान घाटों के नाम 13 अखाड़ों के ईष्ट देवों के नाम पर होंगे। 
2. 2010 कुंभ मेले की तरह उतने ही क्षेत्रफल में कुंभ मेले के आयोजन होगा।
3. मंशा देवी हिल बाईपास सड़क को मेले के दौरान प्रयोग में लाया जाएगा।
4. आंतरिक सड़कों के निर्माण में तेजी लाई जाएगीअखाड़ों के सहयोग से छड़ी यात्रा होगी
5. अखाड़ों के सहयोग से छड़ी यात्रा होगी
 

नरेंद्र गिरी की तबीयत बिगड़ी

बैठक जब अपने अंतिम दौर में थी अचानक अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की तबीयत नासाज हो गई। उन्हें वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार के आराम कक्ष में ले जाया गया। कुछ देर आराम करने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया।   

कोविड के कारण उत्पन्न समस्याओं का उस समय आभास नहीं था। पूरा विश्व इस संकट का सामना कर रहा है। इससे सभी स्तरों पर कार्यों की गति में अवरोध पैदा हुआ है। इस दौरे से भी हम निजात पाएंगे तथा संतों के आशीर्वाद से इस आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कर पाएंगे। देश काल व परिस्थिति के अनुसार भी निर्णय लिया जाएगा। आगे स्थितियां कैसी होगी, इसका पूर्वानुमान लगाया जाना कठिन है।- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री      

कुंभ मेले के आयोजन में सभी अखाड़ों का  सहयोग मिल रहा है। अखाड़ों की सुविधा के लिये भी सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। निर्माण कार्यों में तेजी लायी गई है। कोरोना के कारण इसकी गति कुछ धीमी जरूर हुई है।- मदन कौशिक, नगर नियोजन मंत्री

उज्जैन व प्रयाग राज कुंभ की भांति अखाड़ों को धनराशि व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। अखाड़ों में साफ सफाई, अतिक्रमण हटाने, आवागमन व पेशवाई मार्ग निर्धारण, पुलों, घाटों के निर्माण में तेजी लाई जाए। अखाड़ों की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा।- महंत नरेंद्र गिरी, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

ये भी रहे मौजूद

मेलाधिकारी दीपक रावत ने प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महन्त हरि गिरि, श्री महंत प्रेम गिरि, महन्त महेश पुरी, श्री महन्त सत्यगिरि, श्री महन्त कैलाशपुरी, श्री महन्त मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, श्री महन्त सोमेश्वरानन्द ब्रम्हचारी, श्री महन्त ओंकार गिरि, श्री महन्त रविन्द्र पुरी व अन्य संत उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed