{"_id":"5edf791c8ebc3e432a62ada3","slug":"haridwar-karnataka-employee-commits-suicide-in-hotel-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: होटल में कर्नाटक के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: होटल में कर्नाटक के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव
Tue, 09 Jun 2020 05:29 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के श्रवणनाथ नगर में एक होटल में कार्यरत कर्नाटक के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मृतक की पहचान योगेश (40) पुत्र शीशप्पा गौंडा एम निवासी बेटानपंडी सुलिया कर्नाटका हाल निवासी होटल अशोक शिवमूर्ति की गली के रुप में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह दूसरा कर्मचारी जब होटल की छत पर बने कमरे में सो रहे कर्मचारी को जगाने पहुंचा तब उसका शव फंदे से झूलता देखा। बताया जाता है कि कर्मचारी तीन चार दिन से तनाव में था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह 2016 से इस होटल में कार्यरत था।
विज्ञापन