फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Jagadguru Shankaracharya Swami Rajrajeshwarashram maharaj spoke on situation in Bangladesh

Haridwar: बांग्लादेश के हालात पर बोले जगद्गुरु, देश में जब तक हिंदू बहुसंख्यक तब तक हैं सुरक्षित

Wed, 07 Aug 2024 10:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Aug 2024 10:47 PM IST
सार

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की बहू-बेटियों के साथ जो दुराचार लूट और अन्य तरह की यतानाएं दी जा रही हैं। इस पर अब सरकार को गंभीर होना होगा।

विज्ञापन
Haridwar Jagadguru Shankaracharya Swami Rajrajeshwarashram maharaj spoke on situation in Bangladesh
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदू परिवारों पर अत्याचार को लेकर चिंता जताई है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश में जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं तब तक इसका अस्तित्व सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी बढ़ी तो इसका सीधा असर होगा कि हिंदू मुख्य धार से अलग हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समूचे विश्व में मुस्लिम समुदाय का नरसंहार हो रहा है। कट्टरपंथी अपने और दूसरे समाज को काटने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की बहू-बेटियों के साथ जो दुराचार लूट और अन्य तरह की यतानाएं दी जा रही हैं। इस पर अब सरकार को गंभीर होना होगा। उन्होंने चेताया कि हिंदू समाज के सामने एक यक्ष प्रश्न भी है कि विश्व में दो हजार वर्ष पूर्व ईसाई और लगभग 1500 वर्ष पूर्व इस्लाम आया। इससे पूर्व सिर्फ और सिर्फ सनातन का राज संपूर्ण धरा पर था।
विज्ञापन


Haridwar: बांग्लादेश को लेकर बोले बाबा रामदेव- भारतीयों के साथ क्रूरता ना हो, देश को होना होगा एकजुट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रमाण है कि भगवान श्रीराम का राज्य वर्तमान में चीन और रूस तक की सीमाओं में था। जगद्गुरु ने कहा कि सरकार को बांग्लादेश के हालात से सबक लेते हुए वहां के अत्याचार और पापाचार को संयुक्त राष्ट्र संघ और मानवाधिकार के मंच पर मुखर होकर रखना चाहिए।

यूपी के मंत्री धर्मपाल ने जगद्गुरु से लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को जगद्गुरु आश्रम में पहुंचकर स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही धर्मनगरी में कांवड़ के सकुशल संपन्न होने पर बधाई भी दी। धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ महाराज के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने यूपी को देश की सबसे बड़ी दुग्ध क्रांति के क्षेत्र में अग्रणी बताया। वहीं पशुपालन और अन्य कृषि व्यावसाय में देश में सर्वाधिक बेहतर करने का भी दावा किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि कई लाभकारी योजनाओं के जरिए छोटे कृषक को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पशुपालन के क्षेत्र में देशी गाय के नस्ल में सुधार की योजना पर चर्चा की और कहा कि जल्द ही देशी गाय से ही बेहतर नस्ल की गाय दूध उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर योगदान देंगी। उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में पशुधन को बढ़ावा देेने के लिए कृषक नंदनी योजना लागू कर रहे हैं। धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को पूर्ण रूप से स्थिर बताया और कहा कि देश में नंबर एक प्रदेश बनने की दिशा में राज्य अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed