फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar ITI principal suspended, accused of withdrawing salary even after ban

Principal Suspended: हरिद्वार आईटीआई के प्रधानाचार्य निलंबित, शासन से रोक के बावजूद खुद आदेश कर निकाला वेतन

Thu, 25 Aug 2022 09:34 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Aug 2022 09:34 AM IST
सार

आईटीआई अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य पीके धारीवाल को पूर्व में आईटीआई देहरादून में संबद्ध किया गया था। एक जून को उनकी संबद्धता को रद्द कर उनका तबादला अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने आईटीआई पिथौरागढ़ में पदभार ग्रहण नहीं किया। जो बिना अनुमति के 28 जुलाई तक छुट्टी पर रहे। 

विज्ञापन
Haridwar ITI principal suspended, accused of withdrawing salary even after ban
सस्पेंड

विस्तार

शासन की वेतन पर रोक के बावजूद खुद आदेश कर वेतन निकालने के आरोपी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरिद्वार के प्रधानाचार्य पीके धारीवाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें हल्द्वानी स्थित निदेशालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि शासन से अनुमति लिए बिना वह मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आईटीआई अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य पीके धारीवाल को पूर्व में आईटीआई देहरादून में संबद्ध किया गया था। एक जून को उनकी संबद्धता को रद्द कर उनका तबादला अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने आईटीआई पिथौरागढ़ में पदभार ग्रहण नहीं किया। जो बिना अनुमति के 28 जुलाई तक छुट्टी पर रहे। 
विज्ञापन


शासन के आदेश का पालन न करने पर अगले आदेश तक के लिए उनका वेतन रोक दिया गया था। 29 जुलाई को उनका तबादला पिथौरागढ़ से आईटीआई हरिद्वार कर दिया गया। 30 जुलाई 2022 को उन्होंने हरिद्वार में पदभार ग्रहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...झुका स्कूल प्रबंधन:  छात्रों के बाल काटने के मामले में स्कूल-अभिभावक पक्ष में समझौता, शिक्षक अभी जेल में बंद

हरिद्वार में पदभार ग्रहण करने के बाद 8 अगस्त को उन्होंने खुद के आदेश से वेतन का स्वीकृति आदेश जारी करते हुए हरिद्वार कोषागार से जून और जुलाई महीने का रोका गया वेतन ले लिया। विभाग के सचिव विजय कुमार यादव के मुताबिक प्रधानाचार्य ने रोक के बावजूद अपने ही कार्यालय आदेश से वेतन लेकर वित्तीय अनियमितता की है। जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed