फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Former MLA Champion released from jail said truth wins went to jail after a dispute with MLA umesh

Haridwar: जमानत पर रिहा हुए पूर्व विधायक चैंपियन, कहा-सत्य की जीत हुई, MLA उमेश से विवाद के बाद गए थे जेल

Wed, 19 Mar 2025 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Mar 2025 07:53 PM IST
सार

Haridwar News: बीती 27 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सीजेएम कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
Haridwar Former MLA Champion released from jail said truth wins went to jail after a dispute with MLA umesh
जमानत पर रिहा हुए चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमानत मंजूर होने के बाद आज पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जेल से रिहा हो गए हैं। रिहाई के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि न्यायपालिका पर हमें पूरी आस्था है। यह सत्य की जीत हुई है।

विज्ञापन


चैंपियन की रिहाई के बाद अस्पताल में समर्थकों का जमावड़ा लग गया। वहीं, समर्थकों का काफिला हूटर बजाते हुए निकला।  बता दें कि चैंपियन विधायक उमेश के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में करीब पौने दो महीने से जेल में थे। 
विज्ञापन


Roorkee: थिथोला में दो पक्षाें में चल रहा था मजाक, अचानक हुआ बवाल, चले लाठी-डंडे... जमकर हुआ पथराव; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला

खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच फरवरी माह में सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद ने इतना तूल पकड़ा था कि विधायक उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर जा पहुंचे थे। इसके बाद चैंपियन 26 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ रुड़की स्थित विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। साथ ही समर्थकों से भी मारपीट की गई थी। 

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तभी से चैंपियन का मामला रोशनाबाद कोर्ट में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed