फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: DM and SSP reached among the farmers at the toll plaza, the protest ended after assurance

Haridwar: टोल प्लाजा पर किसानों के बीच पहुंचे डीएम और एसएसपी, आश्वासन के बाद धरना समाप्त

Mon, 25 Aug 2025 09:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Aug 2025 09:59 PM IST
सार

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा।

विज्ञापन
Haridwar: DM and SSP reached among the farmers at the toll plaza, the protest ended after assurance
किसानों के बीच डीएम एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज के बाद शुरू हुआ धरना सीएम से वार्ता के बाद डीएम और एसएसपी के पहुंचने पर समाप्त हो गया। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मांगों के संबंध में आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा। जिला और तहसील स्तर पर नियमित किसान दिवस आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान हो। सौर ऊर्जा पर दी जाने वाली छूट को पुनः लागू करने के लिए शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। किसानों पर बिना कारण चालान नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और गन्ने का मूल्य निर्धारण जल्द कराने के लिए इकबालपुर शुगर मिल से संबंधित बैठक शासन स्तर पर बुलाई जाएगी। स्मार्ट मीटर के संबंध में एक शिविर लगाया जाएगा, जिसमें किसानों को पूरी जानकारी दी जाएगी। जो किसान सहमति देंगे, उनके घरों पर ट्रायल के तौर पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 21 अगस्त से जारी आंदोलन को देखते हुए किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के लिए भेजा गया था। इस वार्ता में किसानों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी और इसी क्रम में बहादराबाद थाना प्रभारी नरेश राठौड़ का तबादला जनपद चमोली कर दिया गया। 

चमोली आपदा: सैलाब में सब तबाह...बुजुर्ग का नहीं चला पता, तीन दिन बाद भी कैसे हैं हालात, तस्वीरों में देखें

ये जीत किसानों की एकता और संघर्ष की मिसाल : चौधरी
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के गढ़वाल अध्यक्ष चौधरी संजय ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता सकारात्मक रही। मुख्यमंत्री ने किसानों की सभी प्रमुख मांगों के समाधान का आश्वासन दिया है। किसानों के हित में मिले इन आश्वासनों के बाद चार दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। कहा कि यह जीत किसानों की एकता और संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि भविष्य में किसानों की समस्याओं की अनदेखी की गई तो आंदोलन और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed