फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar district administration will run a massive cleaning campaign from tomorrow after Kanwar Yatra Garbage

Haridwar: कांवड़ यात्रा के बाद हटाया गया आठ हजार मीट्रिक टन कूड़ा, कल से जिला प्रशासन चलाएगा वृहद सफाई अभियान

Fri, 25 Jul 2025 09:58 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Jul 2025 09:58 PM IST
सार

Haridwar News: गंगा घाटों की सफाई के लिए सुबह 7:30 बजे विशेष अभियान चलाया जाएगा। सफाई के लिए जिले को 14 जोन में बांटा गया है।

विज्ञापन
Haridwar district administration will run a massive cleaning campaign from tomorrow after Kanwar Yatra Garbage
हरिद्वार में कूड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार में कांवड़ यात्री हजारों मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ गए हैं। ऐसे में इसे साफ करने के लिए योजना तैयार की जा रही है।  जिला प्रशासन की ओर से शनिवार से वृहद सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले को 14 जोन में बांटा गया है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए जोनल और नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है।

विज्ञापन


इसमें गंगा घाटों की सफाई के लिए सुबह 7:30 बजे विशेष अभियान चलाया जाएगा। जोनल और नोडल अधिकारियों के साथ एचआरडीए सभागार में की गई बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार और डीएफओ वैभव कुमार सिंह समेत अन्य विभागाध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी जोनल और नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं सुबह शुरू होने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मुख्य घाटों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर काम किया जाएगा। दायित्वों का निर्वहन सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आम जन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, संस्थाओं, व्यापार मंडल, संत समाज का भी सहयोग लिए जाएगा। उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले को मास्क, ग्लब्स और कूड़ा कचरा एकत्रित करने के लिए बैग दिए जाएंगे।

Kargil Vijay Diwas: सीएम का तोहफा, उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेगी डेढ़ करोड़ की अनुग्रह राशि

Trending Videos

एक हजार सफाईकर्मियों ने दो दिन में हटाया आठ हजार मीट्रिक टन कूड़ा

कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद स्वच्छता की चुनौती को स्वीकार्य कर नगर निगम और एचआरडीए ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। बुधवार देर शाम से शुरू हुई सफाई में शुक्रवार शाम तक गंगा के घाटों और कांवड़ पटरियों के कुछ हिस्से से कुल 8000 मीट्रिक टन कूड़ा साफ किया गया। इसी तरह कांवड़ में जो नियमित कचरा साफ किया गया इसमें सतन प्रतिदिन 5000 से 6000 मीट्रिक टन कूड़ा निकला। इसमें कुल 1000 कर्मचारी लगाए गए हैं।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों में निकले कचरे को। परिवहन स्थलों से लगभग 3000 मीट्रिक टन कचरा उठाया जाना है। इसके लिए 23 बड़े वाहनों के अलावा 725 नगर निगम की और छोटे वाहन लगाए गए। इसमें ट्रैक्टर ट्रॉली 11, टिपर 2, स्प्रे टैंक 2, जेसीबी 2 के अलावा सराय प्लांट तक कूड़ा लेकर जाने के लिए अलग से ट्रैक्टर ट्रॉली 1 और ट्रैक्टर लोडर 2 लगाए गए हैं। इसके अलावा हायर की गई एजेंसी केएल मदन की ओर से भी सीएनजी के तीन वाहनों को संचालित किया जा रहा है। इनमें एक ट्रैक्टर ट्रॉली के अलावा सीएनजी टिपर 13, लोडर 2, ट्रैक्टर ट्रॉली 4 लगाए गए हैं।

वहीं एचआरडीए ने अपने साधन और संसाधन से कांवड पटरियों और ओम पुल पर सफाई की। यह अभियान शंकराचार्य चौक से गुरुकुल महाविद्यालय तक सफाई अभियाान चलाया। सफाई अभियान का नेतृत्व प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सचिव, मनीष सिंह ने किया। सुबह 7.00 बजे से शुरू हुई सफाई में निकले कूड़े को सराय प्लांट भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed