फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Criminal Bhura Doing Ransom call to Prisoners wife From Jail

हरिद्वार: जेल में बंद कुख्यात भूरा ने कैदी की पत्नी से फोन कर मांगी फिरौती, एसटीएफ ने किया पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़

Sun, 10 Jan 2021 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 07:54 PM IST
सार

  • भूरा दूसरी जेल में शिफ्ट, दो लोगों को किया गिरफ्तार 
  • आईजी जेल ने दो वार्डन को किया निलंबित, कुछ अफसरों पर गिर सकती है गाज 
  • जेल से कुख्यात इंतजार पहलवान ने व्हाट्सएप कॉल कर मांगी थी एक कैदी की पत्नी से फिरौती 

विज्ञापन
Haridwar: Criminal Bhura Doing Ransom call to Prisoners wife From Jail
जेल में मोबाइल(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

एसटीएफ ने हरिद्वार जेल से चल रहे कुख्यातों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यहां हत्या और लूट के मामलों में बंद कुख्यात इंतजार उर्फ भूरा व उसके साथी मोबाइल से फिरौती मांग रहे थे। एसटीएफ ने जेल से दो मोबाइल फोन और दो सिम व चार्जर भी बरामद किए हैं। एक कैदी की पत्नी से फिरौती के रूप में मांगी गई सोने की चेन लेने गए भूरा के दो साथियों को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आईजी जेल ने दो वार्डनों को भी निलंबित किया है।

विज्ञापन


मामले में रोशानाबाद (हरिद्वार जिला जेल) जेल में बंद एक कैदी वैभव बंसल के परिजनों ने डीजीपी से शिकायत की थी। वैभव बंसल गत 24 दिसंबर 2020 से जेल में बंद है। उसकी पत्नी को व्हाट्एसप से कॉल कर सोने की चेन फिरौती में मांगी जा रही थी। डीजीपी के निर्देश पर एसटीएफ ने इस मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह फिरौती रोशनाबाद जेल में बंद इंतजार पहलवान (भूरा) व उसके साथी नावेद आलम ने मांगी है। 
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि ट्रैप के मुताबिक चेन लेकर निर्धारित स्थान पर बंसल की पत्नी को पहुंचने को कहा गया। इसके बाद जैसे ही एक युवक चेन लेने पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल अली बताया। साहिल अली नावेद के भाई परवेज के कहने पर ही वहां पहुंचा था। जैसे ही परवेज आलम उसके पास निर्धारित स्थान पर पहुंचा तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने हरिद्वार जिला जेल में रेड डाली तो वहां से दो मोबाइल, दो सिम और एक चार्जर बरामद हुआ। इन मोबाइलों के माध्यम से इंतजार पहलवान उर्फ भूरा व नावेद व्हाट्सएप चलाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवान के खिलाफ हैं 28 मुकदमे

इंतजार पहलवान उर्फ भूरा के खिलाफ हत्या और लूट, डकैती के 28 मुकदमे दर्ज हैं। इस कांड में नाम आने के बाद इंतजार को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही नावेद के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज है, जो करीब एक साल से रोशनाबाद जेल में बंद है। उसे भी दूसरी जेल में भेजा जा रहा है। 

दो वार्डन निलंबित 
आईजी जेल एपी अंशुमान ने बताया कि इस मामले में शुरुआत से ही जेल कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आ रही थी। इसके चलते वहां वार्डन देवराज सिंह और सुनील तोमर को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच बैठाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है। जिन अधिकारियों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed