फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News: Robbery Shocking facts revealed

दो करोड़ की डकैती: एक बदमाश को मरीज बनाकर बाकी बने थे तीमारदार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Wed, 14 Jul 2021 02:20 AM IST
अलका त्यागी शिवा अग्रवाल, अमर उजाला, हरिद्वार
शिवा अग्रवाल, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Jul 2021 02:20 AM IST
सार

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम स्थित मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में घटना करने वाले बुलंदशहर के इंद्रपाल उर्फ ताऊ गैंग के सदस्यों ने रुड़की से हरिद्वार आने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Haridwar Crime News: Robbery Shocking facts revealed
पकड़े गए डकैती के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घटनास्थल तक आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का सहारा लिया। डकैती की घटना के बाद जब पुलिस सतर्क हुई तो आरोपियों ने प्रदेश की सीमा पार करने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि गैंग के सभी सदस्य अलग-अलग होने की तैयारी कर रहे थे। यदि सूचना के बाद पुलिस को पहुंचने में थोड़ी भी देर हो गई होती को वे पुलिस पकड़ से बहुत दूर जा चुके होते।

विज्ञापन


हरिद्वार: ज्वैलर्स शोरूम से दो करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड बुलंदशहर से गिरफ्तार, ताऊ गैंग से है संबंध
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम स्थित मोरातारा ज्वैलर्स शोरूम में घटना करने वाले बुलंदशहर के इंद्रपाल उर्फ ताऊ गैंग के सदस्यों ने रुड़की से हरिद्वार आने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किया। वहीं डकैती डालने के बाद भी बदमाश अलग-अलग रास्तों से वापस रुड़की पहुंचे और यहां पर जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में रुके। वहीं डकैती की घटना के बाद पुलिस चौकन्नी हुई और दूसरे प्रदेशों की पुलिस को भी डकैती के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के चौकस होने के बाद आरोपियों को प्रदेश की सीमा पार करने में दिक्कत आ रही थी। इसके चलते एक एंबुलेंस को मेरठ तक के लिए बुलाया गया। इसके बाद एक बदमाश को मरीज बनाकर लेटाया गया। वहीं बाकी बदमाश तीमारदार बनकर उसके साथ प्रदेश की सीमा से बाहर निकालकर यूपी में घुस गए। 

ऑटो और बस का करते थे प्रयोग 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे घटनास्थल पर आने व जाने के लिए बस, बाइक और ऑॅटो का इस्तेमाल करते थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सकें। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस कारों की तलाशी ज्यादा लेती है, इसलिए वे सार्वजनिक और आपाताकालीन परिवहन वाहनों का इस्तेमाल करते थे।

घटना से पहले बंद कर देते थे फोन 
घटना से पहले बदमाश अपने फोन बंद कर देते थे ताकि पुलिस उनके मोबाइल के जरिए उन तक न पहुंच जाए। इसके साथ ही सभी घटना के वक्त खतरनाक हथियारों से लैस होते थे। 

बड़ी घटनाएं ही करता था गैंग 
दिल्ली की सबसे भीड़भाड़ वाली मार्केट लाजपतनगर में भी ताऊ गैंग घटना को अंजाम दे चुका है। यहां पर गैंग ने करोड़ों रुपये की डकैती डाली थी। डकैती डालने के बद सतीश दूसरे प्रदेशों में भाग जाता था। गैंग आगरा, मथुरा, दिल्ली, फरीदाबाद, हरियाणा, सूरत और गुजरात में लूट व डकैती की घटना को अंजाम दे चुका है। 

बोल देना ताऊ गैंग का आदमी हूं
 सतीश चौधरी अपने गिरोह के सदस्यों को कहता था कि यदि कोई पुलिस वाला पकड़ें तो बोल देना कि ताऊ गैंग का सदस्य हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed