फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Mother live in Relation boyfriend Misdeed her 10 year old daughter

Haridwar: लिव इन में रह रही महिला के प्रेमी ने उसकी बेटी से किया दुष्कर्म, मां ने दी मुंह बंद रखने की धमकी

Tue, 16 May 2023 06:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 May 2023 06:56 PM IST
सार

बच्ची ने घर पहुंचने के बाद पड़ोसी महिला को आपबीती सुनाई। बताया कि मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर मांग ने चुप रहने के लिए कहा।

विज्ञापन
Haridwar Crime News Mother live in Relation  boyfriend Misdeed her 10 year old daughter
मां के प्रेमी ने बेटी से किया दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महिला के ट्रक चालक प्रेमी ने उसकी ही 10 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। लेकिन हैरत की बात ये है कि मां ने इसका विरोध करने के बजाय आरोपी का साथ दिया। बेटी को मुंह बंद रखने की धमकी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी ट्रक चालक प्रेमी फरार है। जिसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन


Dehradun: दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ा तो मच गई अफरा-तफरी
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पिरान कलियर के एक गांव निवासी दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व्यक्ति की पत्नी का सीमेंट का ट्रक चलाने वाले मदन शर्मा निवासी खेड़ी मुबारिकपुर लक्सर से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला पिछले करीब एक महीने से उसके साथ लिव इन रिलेशन में थी। उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी 10 साल की एक बेटी है। सोमवार की देर रात कनखल थाने पहुंचे व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पत्नी विवाद होने के बाद एक माह पहले बटी को साथ लेकर प्रेमी के साथ रहने के लिए चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बच्ची ने पड़ोसी महिला को सुनाई आपबीती

बेटी को दो दिन पहले वह अपने साथ घर ले गया। बच्ची ने घर पहुंचने के बाद पड़ोसी महिला को आपबीती सुनाई। बताया कि मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर मांग ने चुप रहने के लिए कहा। पड़ोसी महिला ने बच्ची के पिता को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पिता बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।

थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक और महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को आरोपी का समर्थन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। दो बार बच्ची से दुष्कर्म करने की जानकारी मिली है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed