फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime father and son were stabbed several times with a knife son died father is serious

Haridwar Crime: नशे की हालत में दुकानदार पर किए चाकू से ताबड़तोड़ कई वार, बचाव करने आए बेटे की मौत

Tue, 18 Jun 2024 12:54 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Jun 2024 12:54 PM IST
सार

नशे की हालत में एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकू से कई वार कर दिए। इस बीच बचाव करने आए दुकानदार के बेटे को भी चाकू से गोद डाला।

विज्ञापन
Haridwar Crime father and son were stabbed several times with a knife son died father is serious
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेतत्र के लालजीवाला में देर रात ग्राहकों को लेकर झुग्गी झोपड़ी में दुकान चलाने वाले दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो गया। एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस बीच बचाव करने आए दुकानदार के बेटे को भी चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


घायल को अस्पताल में भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र के लालजीवाला में रामजीत (50 वर्ष) झुकी झोपड़ी में ही परचून की दुकान चलाते हैं और पास में ही केदार उर्फ खैरिया की भी दुकान है। रात में दुकानों पर ग्राहक को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


20 साल के बेटे को खो दिया
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। नशे की हालत में केदार ने चाकू उठा लिया और रामजीत पर वार करने शुरू कर दिए। इसी बीच रामजीत का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश बीच बचाओ करने के लिए आया तो उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और रामजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नैनीताल में दिखा सीएम का अलग अंदाज: धामी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, खुद ही बनाई चाय...तस्वीरों में देखें नजारा

जिस पर नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई सतेंद्र बुटोला, रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल रामजीत को जिला अस्पताल भिजवाया। साथी मृतक दिनेश के शव को कब्जे में लिया। रामजीत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed