फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime Elderly Brutal murder in Bairagi Camp Uttarakhand News in Hindi

Haridwar: बैरागी कैंप में गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या, बाथरूम के पास पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Mon, 11 Sep 2023 09:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Sep 2023 09:55 PM IST
सार

Haridwar Crime News:  केयरटेकर जब बाहर से वापस आया तो उसने देखा कि अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। प्रथम दृष्टया लूट के इरादे से हत्या बात सामने आई है।

विज्ञापन
Haridwar Crime Elderly Brutal murder in Bairagi Camp Uttarakhand News in Hindi
हरिद्वार में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। केयरटेकर के साथ ही परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस और सीआईयू की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शिवलोक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय डॉ. अशोक चड्ढा ने कनखल श्मशान घाट के ठीक सामने बैरागी कैंप में डॉ. अशोक चड्ढा सेवाश्रम संस्था के नाम से आश्रम सरीखा भवन बनाया हुआ है। वह सुबह यहां रोजाना आते थे और शाम को फिर निकल जाते थे।
विज्ञापन


देहरादून में बार डांसर की हत्या: पत्नी का दर्जा मांग रही थी युवती, लेफ्टिनेंट कर्नल ने सिंदूर के बदले दी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम में नरेंद्र कुमार नाम का एक कर्मचारी केयरटेकर के तौर कार्यरत है। घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार की दोपहर नरेंद्र रामदेव बाहर गया हुआ था। जब वह करीब सवा पांच बजे वापस संस्था कार्यालय पहुंचा तो दरवाजे खुले हुए थे।

अशोक नजर नहीं आ रहे थे। उसने उन्हें आवाज लगाई और जब अंदर की तरफ बढ़ा तो अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। वह तुरंत भाग कर शिवलोक कॉलोनी पहुंचा। जहां उसने उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। कनखल में रहने वाली उनकी बेटी दीप्ति भी आश्रम पहुंची।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लूट के इरादे से हत्या बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed