फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar CM Pushkar singh dhami said- Rahul Gandhi should take out Bharat Samjho yatra instead of Bharat Jodo

Haridwar: सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भारत जोड़ो के बजाए 'भारत समझो' यात्रा निकालें राहुल गांधी

Sun, 26 Feb 2023 11:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Feb 2023 11:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा, लंबे समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन देश से गरीबी तो नहीं गरीब हटते चले गए।
 

विज्ञापन
Haridwar CM Pushkar singh dhami said- Rahul Gandhi should take out Bharat Samjho yatra instead of Bharat Jodo
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम मोदी के कारण ही राहुल गांधी कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल सके। इससे पहले कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान नहीं था। आतंकवाद चरम पर था। 70 वर्षों के बाद पूरे हिंदुस्तान में एक देश, एक विधान और एक निशान का सपना साकार हुआ। धारा 370 खत्म कर मोदी सरकार ने कश्मीर का माहौल बेहतर कर दिया, इसलिए राहुल गांधी को भारत जोड़ो के बजाए भारत समझो यात्रा निकालनी चाहिए।

विज्ञापन


Mussoorie: कोल्हूखेत चौकी के पास सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने मासूम को अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन


रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा, लंबे समय तक देश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन देश से गरीबी तो नहीं गरीब हटते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया। पिछड़ा वर्ग 70 सालों से हक हकूक के लिए लड़ता रहा। 1955 में हरेंद्र कमीशन ने सिफारिश में ओबीसी कमीशन को सांविधानिक मान्यता देने की बात कही। जब से कितनी कांग्रेस की सरकार आई, लेकिन पिछड़ी जाति को न्याय नहीं मिला। उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल में न्याय मिला।

सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं

कहा, आज पिछड़ा वर्ग को केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपानीत केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते कहा, केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं गरीब पिछड़ों को समर्पित है। सरकार ने 1.76 लाख अंत्योदय कार्डधारकों को तीन रसोई गैस मुफ्त देने की योजना लागू कर दी है।

कहा, सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं है, इसलिए घोषणापत्र को संकल्पपत्र का नाम दिया गया है। विकास में सभी की भागेदारी हो यह सरकार का प्रयास है। कहा, राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता के लिए कमेटी बनाई। धर्मांतरण रोकने को कठोर कानून बनाया। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए नकलरोधी कानून लाया गया।

आरोप लगाया, विपक्ष ने छात्रों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाया। बावजूद इसके पटवारी परीक्षा में एक लाख तीन हजार अभ्यर्थी बैठे। पीसीएस मुख्य परीक्षा में भी अभ्यर्थियों की अच्छी खासी संख्या रही। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।

इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डाॅ. के लक्ष्मण, सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, विधायक मदन कौशिक, संजय गुप्ता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व मेयर मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed