फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Chaos at Bahadrabad toll plaza farmers break barricades Police Lathicharge

Haridwar: देहरादून जा रहे किसानों का बहादराबाद टोल प्लाजा पर हंगामा, बैरिकेड तोड़े, पुलिस से हुई नोकझोंक

Thu, 21 Aug 2025 05:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Aug 2025 05:08 PM IST
सार

Haridwar News: हरिद्वार से किसान देहरादून कूच के लिए निकले थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका तो किसानों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
Haridwar Chaos at Bahadrabad toll plaza farmers break barricades Police Lathicharge
टोल प्लाजा पर किसानों का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऊर्जा भवन देहरादून कूच करने के लिए जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं को बहादरबाद टोल प्लाजा पर रोकने पर हंगामा हो गया। आगे जाने की जिद पर अड़े किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। आरोप है किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कई घंटों तक हंगामा चलता रहा। गुस्साए किसान मौके पर ही धरने पर बैठ गए। वहीं, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस पर किसानों पर लाठियां बरसाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: गवाहों की सुरक्षा के लिए साक्षी संरक्षण योजना को मंजूरी, धामी कैबिनेट में लिया गया फैसला
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष राजीव शास्त्री की अगुवाई में किसान नेता व कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और अन्य वाहनों से देहरादून कूच करने के लिए जा रहे थे। बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी को रोक दिया। किसान नेता आगे की जिद पर अड़ गए। पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की होने लगी। पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक के बीच कुछ किसान ट्रैक्टर से बैरिकेड्स तोड़कर आगे जाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां भांजते हुए स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद किसान पीछे हटे और फिर टोल प्लाजा पर ही किसान धरने पर बैठ गए। इस बीच रुड़की ओर से आने वाले वाहन सवारों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई। फिलहाल किसानों ने धरना शुरू करते हुए मौके पर ही पानी के टैंकर, खाने का सामान सहित अन्य व्यवस्थाएं कर ली हैं। वहीं, आसपास के इलाकों के अलावा मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों के किसान भी मौके पर पहुंचने शुरू हो गए।

पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
भाकियू टिकैत हरिद्वार के जिलाध्यक्ष राजीव शास्त्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर का बहिष्कार करने के लिए शांत तरीके से देहरादून जा रहे थे। आरोप लगाया कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें रोककर लाठियों से मारपीट की, जिसमें उनके 10 से 15 किसान नेताओं को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वीडियो जारी कर बोले टिकैत, लाठीचार्ज अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण
भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। टिकैत ने लिखा देहरादून अपनी मांगों को लेकर कूच कर रहे किसानों पर हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस का लाठीचार्ज अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों पर पड़ी हर एक लाठी का जवाब लिया जाएगा। जोर-जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है।

लाठीचार्ज नहीं किया : सुयाल
एसपी देहात शेखर सुयाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों को रोकने का प्रयास सिर्फ इसलिए किया गया ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है, बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सामान्य बल प्रयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed