फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Bjp National Spokesperson Shahnawaz Hussain Attack on Congress

हरिद्वार: शाहनवाज हुसैन बोले, लाशों पर राजनीति करना चाहती है कांग्रेस, दिल्ली में ट्रैक्टरों को नहीं बनने देंगे टैंक

Thu, 04 Feb 2021 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Feb 2021 08:49 PM IST
सार

  • नक्सली और माओवादी थे 26 जनवरी को लोकतंत्र को चोट पहुंचाने वाले 

विज्ञापन
Haridwar: Bjp National Spokesperson Shahnawaz Hussain Attack on Congress
शहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली में ट्रैक्टरों को टैंक नहीं बनने देंगे। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल लाशों पर राजनीति करना चाहते हैं। भाजपा इसे किसी भी हालत में पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के दरवाजे किसानों के लिए हर समय खुले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हमेशा हमदर्दी रहेगी, लेकिन आंदोलन के लिए नहीं। उन्होंने कहा सरकार संसद में हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। 

विज्ञापन


गुरुवार को पत्रकार वार्ता में शाहनवाज ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में आम बजट आर्थिक स्थिति को सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा। इस बार ऐसा आम बजट पेश हुआ कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की विरोध में बोलने की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था गिर रही और भारत की सही रास्ते पर जा रही है। भारत में कोरोना काल में दिए गए बड़े पैकेजों के बल ही यह बची रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में दम तोड़ने वाले नवरीत की अंतिम अरदास में उमड़ी भीड़, प्रियंका गांधी भी पहुंचीं, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर असामाजिक तत्व ट्रैक्टरों से लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लाल किले पर पहुंचकर गणतंत्र दिवस के दिन देश के लोकतंत्र को चोट पहुंचाने वाले नक्सली और माओवादी थे। उन्होंने  कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर कील न लगवाएं तो क्या फूल बिछवा दें।

दीप सिद्धू का भाजपा से कोई नाता नहीं

उन्होंने कहा कि लाल किले का अपमान करने वालों को देश कभी भी माफ नहीं करेगा और न ही सरकार ऐसे लोगों को छोड़ेगी। कहा कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा पर कांग्रेस और विपक्षी की मंशा थी कि उस दिन किसानों पर पुलिस गोली चला दे और लाशों पर सियासत कर सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, दर्जाधारी शादाब शम्स आदि मौजूद रहे। 

उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल जिस दीप सिद्धू को भाजपाई बताया जा रहा है, वह 70 दिनों से आंदोलन में था। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेताओं को तब यह नहीं दिखा। उसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके साथ भी रोज सैकड़ों लोग सेल्फी लेते हैं, इसका मतलब यह थोड़ा हो गया कि वह भाजपाई है। 

कुंभ के लिए बजट की कमी नहीं, समय से होंगे काम 
उन्हाेंने  कहा कि कुंभ के लिए बजट पहले ही दिया जा चुका है। आम बजट में इसकी कोई जरूरत ही नहीं थी और यदि फिर भी धन की जरूरत होगी तो दे दिया जाएगा।  

शाहनवाज हुसैन ने दरगाह में पेश की चादर

शाहनवाज हुसैन ने पिरान कलियर पहुंचकर दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ की। गुरुवार को शाहनवाज हुसैन पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक पहुंचे। यहां दरगाह प्रबंधक मोहमद हारुन, भाजपा नेता सुबोध राकेश, अजहर प्रधान, सभासद अकरम साबरी ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

इसके बाद उन्होंने दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ की। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वह जब भी उत्तराखंड आते हैं तो साबिर पाक की जियारत जरूर करते हैं। साबिर पाक से उनका गहरा रिश्ता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सभी लोगों को साथ लेकर चलती है। विपक्षी पार्टियां जनता को गुमराह करने में लगी हैं। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी। मौके पर विधायक देशराज कर्णवाल, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शादाब शम्स, रुड़की के मेयर गौरव गोयल, वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हाजी राव शराफत, बहरोज आलम, सभासद अकरम साबरी, राव इरफान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed