फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar BAMS students Protest at residence of former examination controller regarding result

Haridwar: रिजल्ट को लेकर BAMS छात्राओं ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक का आवास घेरा, आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 26 Mar 2025 10:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:53 PM IST
सार

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूर्व में कई बार विश्वविद्यालय कुलपति, कुल सचिव, शासन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों को अपना ज्ञापन भेजा था। बावजूद इसके वर्ष 2019 बैच के छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षा परिणाम नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
Haridwar BAMS students Protest at residence of former examination controller regarding result
छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में देर रात बीएएमएस छात्राओं ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक के आवास का घेराव किया। छात्राओं ने कहा कि हमें रिजल्ट चाहिए। अगर नहीं मिला तो यहीं पर धरना देंगे।  

विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूर्व में कई बार विश्वविद्यालय कुलपति, कुल सचिव, शासन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों को अपना ज्ञापन भेजा था। बावजूद इसके वर्ष 2019 बैच के छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षा परिणाम नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


करीब दो वर्ष पीछे चल रहे इन छात्राओं का जब धैर्य टूटा तो सभी अपने-अपने गृह जनपद से हरिद्वार पहुंचेअ और उन्होंने तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओपी सिंह के आवास का घेराव कर दिया। यही नहीं उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया तो वह उनके आवास के सामने धरने के लिए बाध्य होंगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि उन्होंने परीक्षा संपन्न होने के बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तमाम खामियों को लेकर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था। वर्तमान में सारी व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन और कुल सचिव के पास है। 

Uttarakhand: सीएस की बैठक में तय नहीं हुआ तबादलों का कोटा, अब जितने जाएंगे पहाड़, उतने ही आएंगे मैदान

आक्रोश पनपा तो झेलनी होगी परेशानी

वर्ष 2019 बैच के छात्र छात्राओं ने कहा कि उनके प्रवेश के समय परिषद निदेशक डॉ. ओपी सिंह थे। परीक्षा परिणाम जारी करवाना उनका नैतिक दायित्व है। पूर्व में वह परिसर निदेशक वह परीक्षा नियंत्रक से शिकायत कर चुके हैं। अब उनके सामने आंदोलन का रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed