फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haridwar and kotdwar mayor women seat

हरिद्वार और कोटद्वार मेयर सीट भी जा सकती है महिलाओं के खाते में

Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
विपिन बनियाल, अमर उजाला, देहरादून
विपिन बनियाल, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
haridwar and kotdwar mayor women seat
dehradun nagar nigam

नगर निगम देहरादून और हल्द्वानी की मेयर सीट सामान्य होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। इन दोनों ही जगहों पर अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या बहुत ज्यादा सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


ऐसे में ये सीटें सामान्य घोषित किए जाने की संभावना है। प्रदेश में गत दिनों हुए जातीय सर्वे के जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे मेयर की सीट की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। हालांकि सरकार ने मेयर सीटों पर आरक्षण तय करने की प्रक्रिया को औपचारिक तौर पर शुरू नहीं किया है, लेकिन जातीय सर्वे ने काफी कुछ स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने इनके आधार पर काफी कुछ होमवर्क कर भी लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के हिसाब से इस बार नगर निकायों का परिसीमन किया गया है। 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों में ओबीसी से संबंधित तथ्य नहीं हैं। ऐसे में सरकार को ओबीसी का सर्वे अलग से कराना पड़ा है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दो नए नगर निगमों कोटद्वार और ऋषिकेश में महिला मेयर बन सकती हैं। वहीं, निकायों में 33 फीसदी की आरक्षण व्यवस्था लागू होने के कारण हरिद्वार सीट भी महिलाओं के खाते में आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों से संकेत मिलते हैं कि नगर निगम काशीपुर के मेयर की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और रुद्रपुर सीट अनुसूचित जाति (एससी) के खाते में जा सकती है। कानूनी पेचीदगी में फंसी रुड़की नगर निगम की सीट पर ओबीसी सर्वे नहीं कराया गया है, लेकिन अन्य सातों नगर निगमों में स्थिति साफ है। आंकड़ों के अनुसार 35 फीसदी से ज्यादा ओबीसी काशीपुर में निकलकर आए हैं। बाकी जगह पांच से 20 फीसदी तक इनकी संख्या है। इसलिए मेयर की इस सीट का ओबीसी के खाते में जाने की संभावना है। आंकड़ों से संकेत मिलते हैं कि रुद्रपुर में एससी 15 फीसदी से ज्यादा हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मेयर की सीट एससी के खाते में जा सकती है। सातों नगर निगमों में अनुसूचित जनजाति का बहुत कम प्रतिशत है। ऐेसे में उनके लिए कोई सीट आरक्षित होने की संभावना नहीं है।
 
आंकड़ों की जुबानी, नगर निगमों की कहानी
नगर निगम         कुल जनसंख्या      एससी      एसटी      ओबीसी
देहरादून             803983         97971    6007     95851
ऋषिकेश            106320         12643     288      3631
हरिद्वार               251197         34162    408      52554
कोटद्वार              135544         17066    1440     8838
हल्द्वानी               280578         26726   1937     51789
काशीपुर              175819          17382   241      67909
रुद्रपुर                 175723         29332   1788     33437

निगमों में चमकेगा महिलाओं का नेतृत्व
चुनाव जब भी हों, नगर निगमों में महिलाओं के चमकने के मजबूत आसार बन रहे हैं। दोनों नए नगर निगमों में महिलाओं को आरक्षण मिलना तय माना जा रहा है। निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू है। इसी तरह, माना जा रहा है कि हरिद्वार सीट भी महिलाओं के खाते में जा सकती है। हालांकि ये देखना होगा कि ये सामान्य महिला होती है या फिर ओबीसी महिला। हरिद्वार नगर निगम में भी ओबीसी का प्रतिशत 19 के करीब है।


नगर निगमों के मेयर सीटों पर काफी हद तक सर्वे किया जा चुका है। आरक्षण तय करने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। हमें हाईकोर्ट के आदेश का इंतजार है। स्थिति साफ होते ही मेयरों का आरक्षण भी तय कर दिया जाएगा।
- मदन कौशिक, नगर विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed