{"_id":"64c66b587a2a47d5ec01e323","slug":"haridwar-accident-news-up-roadways-bus-carrying-57-passengers-overturned-on-dehradun-delhi-highway-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: देहरादून-दिल्ली हाईवे पर हादसा, 57 यात्रियों को लेकर जा रही यूपी रोडवेज की बस पलटी, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: देहरादून-दिल्ली हाईवे पर हादसा, 57 यात्रियों को लेकर जा रही यूपी रोडवेज की बस पलटी, मची चीख-पुकार
Sun, 30 Jul 2023 07:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:29 PM IST
सार
Haridwar Bus Accident News: नजीबाबाद डिपो की बस करीब 57 यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी। कनखल में होटल खान देवड़ा के पास पहुंचते ही अचानक एक स्कूटी बस के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
देहरादून दिल्ली हाईवे पर बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून दिल्ली हाईवे पर हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में रविवार शाम यूपी रोडवेज की एक बस स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद डिपो की बस करीब 57 यात्रियों को लेकर हरिद्वार आई थी। कनखल में होटल खान देवड़ा के पास पहुंचते ही अचानक एक स्कूटी बस के सामने आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
Rudraprayag: तुंगनाथ की यात्रा पर आए असम के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, स्ट्रेचर पर लेकर आया रेस्क्यू दल
विज्ञापन
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इस दौरान बस में सवार यात्री घायल हो गए हैं। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ यातायात राकेश रावत, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भिजवा दिया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।