फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: 2.5 lakh looted by throwing chilli powder in eyes of doctor

हरिद्वार: मरीज बनकर क्लीनिक में घुसे बदमाश, डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये लूटे

Sat, 04 Dec 2021 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Dec 2021 07:34 PM IST
सार

आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
Haridwar: 2.5 lakh looted by throwing chilli powder in eyes of doctor
हरिद्वार में डॉक्टर से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार की न्यू रामनगर कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने आयुर्वेद डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के बाद बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लूट ली। बदमाश पेट दर्द का बहाना बनाकर डॉक्टर के आवास स्थित क्लीनिक में दिखाने पहुंचे थे।

विज्ञापन


विरोध करने पर पत्नी को भी बंधक बना लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के न्यू रामनगर कॉलोनी निवासी आयुर्वेद डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल (70) घर पर ही क्लीनिक चलाते हैं। शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो युवक मरीज बनकर पेट दर्द का इलाज कराने के बहाने उनके पास पहुंचे। डॉक्टर को दिखाया और दवा भी खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों डॉक्टर के कक्ष में बैठ गए और पीने का पानी मांगने लगे। डॉक्टर की पत्नी विजया पानी लेने अंदर चली गईं। इस बीच बदमाशों ने मौका पाकर डॉक्टर की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दी और उन्हें बंधक बना लिया। डॉक्टर की चीख सुनकर पत्नी पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद घर में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में मच गया हड़कंप

दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दंपती से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ में पीड़ित दंपती ने बताया कि इसी सप्ताह उनके पोते की शादी है।

शादी के लिए ही नकदी निकलकर घर में रखी थी और पोते की बहू को उपहार में देने के लिए सोने की चेन बनवाई थी। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने रेकी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पहले भी हो चुकी है घटना 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच शुरू की तो पारिवारिक मित्र दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर दंपती घर में अकेले ही रहते हैं। उनका एक बेटा देहरादून और दूसरा हरिद्वार में दूसरी जगह रहता है। दंपती के साथ इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।

पोते की शादी के लिए निकाली थी रकम
डॉक्टर दंपती के परिवार में पोते की शादी है। दंपती अकेला रहता है। शुक्रवार को ही पोते की शादी के लिए डॉक्टर ने बैंक से रुपये निकाले थे। पुलिस को आशंका है कि लुटेरों को डॉक्टर दंपती के घर के बारे में पूरी जानकारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed