फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harassment and sexual assault for dowry in manglaur

दहेज में कार नहीं मिली तो ससुरालियों ने किया उत्पीड़न, अपने परिचित के कराया दुष्कर्म

Tue, 01 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Jan 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
harassment and sexual assault for dowry in manglaur

एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि दहेज में कार नहीं दिए जाने से उसका उत्पीड़न किया जा रहा था।

यहीं नहीं महिला का आरोप है कि ससुरालियों के एक परिचित ने उसके साथ ससुरालियों की शह पर दुष्कर्म भी किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर अन्य आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

10 लाख रुपए नगद, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान भी दिया था

मंगलौर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह एक अप्रैल 2018 को मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक के साथ किया था।

शादी के दौरान उन्होंने 10 लाख रुपए नगद, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान भी दिया था।

आरोप है कि दहेज में कार नहीं दिए जाने से ससुराल के लोग नाखुश थे। इसकी वजह से उसकी बेटी का उत्पीड़न करते आ रहे थे। आरोप है कि विवाहिता को आए दिन दहेज न देने पर उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट भी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति, ससुर, सास, ननद और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोप है कि ससुराल के एक परिचित व्यक्ति ने उनकी शह पर महिला से दुष्कर्म किया। विवाहिता की हालत खराब होने के बाद उसके परिजन उसे घर ले आए और उसका उपचार कराया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति, ससुर, सास, ननद और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा का कहना है कि दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed