फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak Singh Rawat big statement said-if I open my mouth then country politics will be affected

सियासत: मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में आएगा भूचाल...हरक सिंह के बयान से बढ़ी हलचल

Wed, 04 Sep 2024 12:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Sep 2024 12:47 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के एक बयान से सियासत गरमा गई है। दरअसल, हरक सिंह रावत से ईडी की पूछताछ चल रही है। इसी बीच अब उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे लक्ष्य बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Harak Singh Rawat big statement said-if I open my mouth then country politics will be affected
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंबे समय तक शांत रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ईडी की 12 घंटे की पूछताछ के बाद मुखर हो गए हैं। अपने पुराने अंदाज में हरक ने कहा कि मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं देश की राजनीतिक में भूचाल आएगा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा, कुछ लोग जानबूझ कर मुझे लक्ष्य बना रहे हैं।

विज्ञापन


ईडी जांच के बाद हरक सिंह रावत का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके घर कांच के हों, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। मैं शांत हूं। लेकिन मेरा मुंह खुलवाया तो उत्तराखंड ही नहीं, देश की राजनीति में भूचाल आएगा।
विज्ञापन

 

मैं पक्का ठाकुर हूं...
मैं प्यार से गला भी कटवा दूूंगा। मगर डरा धमका कर गला कटाने पर मरना पसंद करुंगा, पर झुकना पसंद नहीं करुंगा। मैं पक्का ठाकुर हूं। मैंने भाजपा नहीं छोड़ी थी। लेकिन मुझे जबरन निकाला गया। 2016 में जब मैं भाजपा में शामिल हुआ था। उस समय तय किया था कि अब भाजपा में ही रहूंगा। आज भाजपा सिर्फ हथकंडे अपना रही है।

मनी लॉड्रिंग की जांच कराओ
कांग्रेस व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए मैंने सबके काम किए। कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते मैंने भाजपा नेताओं के काम कराए। वहीं, भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए कांग्रेस नेताओं के काम कराए। लेकिन आज कुछ लोग जानबूझ लक्ष्य बना रहे हैं। जिनके दामन साफ नहीं है। सबकी मनी लॉड्रिंग की जांच कराओ, फिर मैं बताऊंगा कौन क्या है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मलबा आने से 123 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed