{"_id":"6538df0577ee4ef0c40020b7","slug":"har-ki-pauri-haridwar-annual-closure-of-ganga-canal-on-the-night-of-dussehra-treasure-hunters-entered-ganga-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: खजाना ढूंढने के लिए गंगनहर में उतरी हजारों लोगों की भीड़...दशहरे की रात हरकी पैड़ी का दिखा ऐसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: खजाना ढूंढने के लिए गंगनहर में उतरी हजारों लोगों की भीड़...दशहरे की रात हरकी पैड़ी का दिखा ऐसा नजारा
Wed, 25 Oct 2023 03:19 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 25 Oct 2023 03:19 PM IST
सार
दशहरे की मध्य रात्रि गंगनहर को मरम्मत कार्यों के चलते बंद कर दिया गया। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के जलविहीन होने से गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं में मायूसी झलकी। वहीं दूसरी तरफ यहां अचानक हजारों लोगों की भीड़ गंग नहर में उतर गई।
विज्ञापन
खजाना ढूंढने नदी में उतरे लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहती हुई गंगा नदी मुक्ति देती है तो वहीं ठहरी गंगा धन और वैभव। दरअसल, दशहरे की रात गंग नहर की वार्षिक बंदी हुई तो हजारों लोग नहर में पैसा सोना, चांदी आदि खोजने में जुट गए। श्रद्धालुओं के द्वारा गंगा को समर्पित जेवर व रुपये पैसे इत्यादि गंग नहर में मिलते हैं।
विज्ञापन
गंग नहर की बंदी के दौरान देखा जाए तो एक तरह से यहां के श्रमिक वर्ग पत्थर और रेत को छान लेते हैं। दशहरे की मध्य रात्रि गंगनहर को मरम्मत कार्यों के चलते बंद कर दिया गया। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के जलविहीन होने से गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं में मायूसी झलकी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: ध्यान गुफा को लेकर बाबा के भक्तों में बना हुआ उत्साह, कपाट बंद होने से पहले की भी मिली बुकिंग
विज्ञापन
हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड और अन्य गंगा घाटों पर सिक्के और अन्य धातु के सामान आदि चुगने वालों की भीड़ लगी है। सिंचाई विभाग ने रात 12 बजे के बजाय 10 बजे से पहले ही यहां बंद कर दिया। जबकि सिंचाई विभाग के आदेश के अनुसार रात को 12 बजे पानी बंद किया जाना था। वहीं दूसरी तरफ गंगा के बंद होते ही खजाना ढूंढने वाले हजारों लोग गंगा में उतर गए।