फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Har Ghar Tiranga Azadi Ka Amrit Mahotsav BJP formed a seven-member team

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भाजपा ने बनाई सात सदस्यीय टीम, आज से कार्यक्रमों की शुरुआत

Wed, 10 Aug 2022 10:30 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Aug 2022 10:30 AM IST
सार

भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक की योजना बनाने को कहा था। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समिति का संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Azadi Ka Amrit Mahotsav BJP formed a seven-member team
azadi ka amrit mahotsav - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के संयोजन में सात सदस्यीय समिति का गठन किया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन


चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक की योजना बनाने को कहा था। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समिति का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेन्द्र बिष्ट, आदित्यराम कोठारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, तरूण बंसल तथा आईटी सेल के सह प्रभारी अजीत नेगी को सह संयोजक बनाया गया है। यह समिति पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को चलाने के लिए जिला स्तर पर भी पांच सदस्यीय एवं तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। समिति मंगलवार से 11 अगस्त तक देश भक्ति भावना प्रचारित करने व वातावरण बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालना, प्रमुख स्थानों में होर्डिंग लगाने का काम करेगी। 13 अगस्त तक ‘रघुपति राघव राजाराम, भजन, वंदे मातरम’ पूर्ण गीत के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख  से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आयोजन शामिल है।  

ये भी पढ़ें...आजादी की चाह: जिन किलकारियों से घर-आंगन होना था गुलजार, वो जेल की चहारदीवारी में कैद, सलाखों के पीछे है दर्द

समिति सभी सरकारी भवनों, निवास, पुलिस चौकियों तथा सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आयोजन के साथ-साथ आवासीय समिति, युवा संगठनों, साधु संतों के मठों तथा सामाजिक संस्थाओं के कार्यालयों पर ध्वज फहराया जाए इसके लिए संपर्क करेगी। जिला स्तर पर पांच-पांच सदस्यों, मंडल एवं बूथ स्तर पर तीन-तीन सदस्यों की समिति गठित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed