फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   happy new year, 2014

कहीं सांग तो कहीं लुंगी डांस के साथ नए साल का आगाज

Wed, 01 Jan 2014 10:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jan 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
happy new year, 2014

राजधानी देहरादून में मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे से काउंटडाउन शुरू हो गया और बारह बजते ही कुछ देर के लिए लाइट बंद कर दी गई। रोशनी हुई तो हैप्पी न्यू ईयर के शोर के बीच भोर तक धमाल मचता रहा।

विज्ञापन


डीआईडी लिटिल चैंप फैजल ने मचाई धूम
इस दौरान आतिशबाजी भी खूब हुई। सभी ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। रातभर बधाई संदेशों का सिलसिला चलता रहा। देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित होटल सॉलिटेयर में कार्यक्रम की शुरुआत चंडीगढ़ से आए एंकर नवाब ने सभी के वेलकम के साथ की।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के डांस ग्रुप ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद लोगों को टेबल गेम खिलाए गए। रात दस बजे डीआईडी लिटिल चैंप के विनर रहे फैजल की स्टेज पर एंट्री हुई। फैजल ने लेटेस्ट सांग्स पर डांस कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुंगी डांस पर जमकर धमाल
होटल मधुबन में साउथ स्टाइल में सजे स्टेज पर लुंगी डांस पर जमकर धमाल मचा। यहां कपल्स डांस कराया गया। इस मौके पर बेस्ट डांसिंग कपल, बेस्ट ट्विस्टर कपल, फर्स्ट रनरअप और मधुबन क्वीन भी चुनी गईं।

दोनों ही जगह साढ़े ग्यारह बजते ही न्यू ईयर का काउंटडाउन शुरू हो गया था। बारह बजते ही कुछ क्षणों के लिए लाइट ऑफ हुई और फिर हैप्पी न्यू ईयर के शोर के साथ आतिशबाजी के बीच लोगों ने खूब मस्ती की।

डिनर संग मस्ती
शहर के कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने बाहर डिनर के संग न्यू ईयर मनाया। इसके लिए इन्होंने पहले ही टेबल बुक करा ली थी। घर में केक सेलीब्रेशन से पहले लोग होटल्स पहुंचे और डिनर किया। ग्रेट वैल्यू होटल के गौरव ने बताया कि काफी लोगों ने पहले ही टेबल बुक करा ली थी।

अनाथ बच्चों के संग बांटेंगे खुशियां
ओएनजीसी में कार्यरत (सहस्त्रधारा रोड निवासी) डीएस रावत का बर्थडे एक जनवरी को होता है। रावत ने बताया कि वह अपना बर्थडे और न्यू ईयर दोनों ही अनाथ आश्रम में मनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बच्चों के एक आश्रम में बात भी की है। एक जनवरी को वहां बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

आतिशबाजी से नए साल का वेलकम
नए साल की शुरुआत होने में चार मिनट बचे थे कि गांधी पार्क के सामने खड़े चंद नौजवानों की धड़कनें घड़ी की टिकटिक के साथ मिल गईं। जैसे ही मिनट और घंटे की सुई मिलकर एक दिखीं लोगों के मुंह से बेसाख्ता निकला ‘हैप्पी न्यू ईयर’।

गुब्बारे उड़ाए और आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न शुरू हो गया। घंटाघर चौराहा और राजपुर रोड पर मंगलवार रात कुछ खास दिखी। होटलों, रेस्टोरेंटों और रास्तों के नुक्कड़ों पर लोग बेकरारी से नए साल का वेलकम करने के लिए बेकरार थे।

खूब छूटे पटाखे
रेस्टोरेंटों में बहुत से लोग परिवार के साथ बैठे कहकहे लगा रहे थे। रात के 12 बजते ही हर तरफ से पटाखों की आवाजें सुनाई पड़ने लगीं। बाइक सवार नौजवान तेजी से निकलते हुए हवा में गुब्बारे छोड़ने लगे।

साथ ही मोबाइल पर नए साल की बधाइयां देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे को एसएमएस भेजने लगे। ई-मेल पर भी शुभकामनाएं भेजी जाने लगी। फेसबुक और ट्विटर पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। लोग देर रात तक मुबारकबाद देने में लगे रहे।

मालरोड में जमकर थिरके सैलानी
पहाड़ों की रानी मसूरी कड़कड़ाती ठंड के बावजूद देर रात तक नए साल के जश्न में डूबी रही। चारों ओर कोहरे और धुंध के आगोश में रही पर्यटन नगरी का मौसम सैलानियों को खूब रास आया।

मध्यरात्रि तक होटलों में डांस, वाइन डाइन का कार्यक्रम चलता रहा। ठीक बारह बजे लोगों ने माल रोड पर हैप्पी न्यू ईयर कहकर एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। नव वर्ष के स्वागत में सैलानी माल रोड में जमकर थिरके।

नए साल के जश्न में खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस की चौकस व्यवस्था रही। रातभर शहर कोतवाल गश्त करते रहे। हुड़दंगियों से निपटने के लिए चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी।


जाम के झाम से जूझे सैलानी
नए साल का जश्न मनाने पहुंचे सैलानियों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। गांधी चौक और पिक्चर पैलेस में दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा।

रात के वक्त नए साल का जश्न मनाने के बाद माल रोड पर भारी संख्या में वाहनों का जमघट लग गया। पुलिस को यातायात नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात सुचारु रखने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार माइक से जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed