{"_id":"5d3771268ebc3e6cb025c222","slug":"hanuman-chalisa-performed-on-the-road-dehradun-news-drn3139516184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ
विज्ञापन
चकराता रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर सड़क पर हनुमान चालिसा का पाठ करते हिंदू युवा वाहिनी के सदस्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता रोड पर हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों द्वारा सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सड़क से हटने को लेकर पुलिसकर्मियों और संगठन के सदस्यों के तीखी बीच नोक-झोंक भी हुई।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद वाधवा के नेतृत्व में मंगलवार शाम करीब छह बजे संगठन के सदस्य चकराता रोड स्थित हनुमान मंदिर के बाहर एकत्र हुए और सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। इससे दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। मौके पर कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाकर सड़क से हटाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ ही जय श्री राम के नारे भी लगाए। इस दौरान जीतू रंधावा, गणेश उनियाल, भावना शर्मा, रजीत ठाकुर, जितेंद्र राजपूत, राजीव आदि मौजूद रहे। संगठन के कुछ सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की पुलिस को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी।
उधर इस संबंध में एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी सदस्यों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।