फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Many roads closed due to heavy rains

आफत की बारिश: मलबा आने से कई सड़कें बंद, 50 से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित होने से खड़ा हुआ संकट

Thu, 04 Aug 2022 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया
संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 03:56 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ जगहों पर मलबा आने से सड़कें भी बाधित हो रही है। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Many roads closed due to heavy rains
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगह-जगह मलबा आने से क्षेत्र के करीब आधा दर्जन मोटर मार्गों पर कई घंटे आवाजाही बाधित रही। इन मार्गों से जुड़े 50 से अधिक गांव के लोग काफी परेशान रहे। बीती रात को क्षेत्र में हुई बारिश से हईया-अलसी- सकनी, बिजोऊ-खतार, काहा- नेहरा- पुनाह, मुंशी घाटी- देऊ और ड्डयूडीलानी- ठलीन मोटर मार्ग समेत आधा दर्जन मार्ग बाधित हो गए थे।

विज्ञापन

 

जगह-जगह मलबा आ गया था, जिससे 50 से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई। जेसीबी लगाकर दोपहर बाद सभी मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। ड्यूडीलानी-ठलीन मोटर मार्ग पर जगह-जगह पत्थर आने के कारण इसे नहीं खोला जा सका है, जबकि शेष मार्गों को खोल दिया गया है।

विज्ञापन

 

स्थानीय किसान श्याम सिंह चौहान, अजब सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह आदि लोगों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में नगदी फसलों का उत्पादन हो रहा है। ऐसे में सड़क बंद होने के कारण फसलें समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। सड़कें खुलने में भी देरी हो रही है, जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नशा मुक्ति केंद्र का हाल: परिजनों ने बेटे को कराया भर्ती, पांच दिन बाद हालत देख खुद को लगे कोसने, सामने आया सच

 

लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि बारिश के चलते एक साथ कई मार्ग बंद हो जा रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर मोटर मार्गों को खोला जा रहा है। इस संबंध में संबंधित अवर अभियंता को भी जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed