फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani Violence More than 90 suspects put in temporary jail curfew will remain in Banbhoolpura

Haldwani Riots: 90 से ज्याद संदिग्धों को अस्थायी जेल में डाला, अब बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहेगा कर्फ्यू

Sun, 11 Feb 2024 10:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Feb 2024 10:32 PM IST
सार

बृहस्पतिवार शाम से कर्फ्यू के कारण हल्द्वानी क्षेत्र में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद थे। इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से भी वंचित थे। 

विज्ञापन
Haldwani Violence More than 90 suspects put in temporary jail curfew will remain in Banbhoolpura
हल्द्वानी में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को लेकर रविवार को आदेश जारी किया है। डीएम वंदना के अनुसार अब बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही कर्फ्यू रहेगा। अन्य क्षेत्र कर्फ्यू मुक्त रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट और कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र को छोड़कर शेष क्षेत्रों में विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार से खुलेंगे।

विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो जाएंगी। यूओयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एलबीएस हल्दूचौड़, एमबीपीजी हल्द्वानी और राजकीय डिग्री कॉलेज रामनगर में यूओयू की परीक्षाएं 12 फरवरी से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


नौ और 10 फरवरी को रद्द हुए पेपर के संबंध में नई तारीख की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जारी की जाएगी। बता दें कि बृहस्पतिवार शाम से कर्फ्यू के कारण हल्द्वानी क्षेत्र में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद थे। इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से भी वंचित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Haldwani Riots: असलहों संग 25 उपद्रवी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड मलिक के पकड़े जाने की बात पर एसएसपी का इंकार

अस्थायी जेल में 90 से अधिक संदिग्धों को डाला
पुलिस ने उपद्रवियों को चिह्नित करने की कार्रवाई में पूरी ताकत झोंक दी है। हल्द्वानी हिंसा में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए 90 से अधिक संदिग्धों को पुलिस ने गौलापार में बनाई अस्थायी जेल में डाला है। पुलिस इन सभी के चेहरे सीसीटीवी फुटेज, फोटो, वीडियो से मिला रही है। इसके साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस लगातार उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। उपद्रवियों को हिरासत में लेने का सिलसिला जारी है। रविवार को 30 लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उधर दोबारा दबिश देकर 30 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने इन्हें रखने के लिए गौलापार कुंवरपुर के एक स्कूल में एक अस्थायी जेल बनाई है। इस जेल में 90 से अधिक लोगों को रखा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कई उपद्रवियों ने पुलिस को कुछ साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस इन उपद्रवियों का लिंक तलाश कर रही है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि 12 टीमें लगातार धरपकड़ कर रही हैं। जल्द ही उपद्रवियों और मास्टरमाइंड को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
हल्द्वानी। पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के मोबाइल को खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मोबाइल से 150 से अधिक फोटो, वीडियो पुलिस ने कब्जे में लिए है। गिरफ्तार आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ मोबाइल फोन में बरेली, यूपी में रहने वाले लोगों के नंबर भी मिले हैं। इन नंबरों से हिंसा से पहले और बाद में लगातार बात हो रही थी।

नो एंट्री में चाय बांटने भेज दिए मासूम बच्चे
तिकोनिया चौराहे से नैनीताल रोड होते हुए तीनपानी से गौला बाईपास रोड तक कर्फ्यू लगा है। यहां पूरी तरह से जीरो जोन बनाया गया है। बनभूलपुरा को जाने वाले रास्ते को ताज चौराहे के पास बेरिकेड डालकर बंद कर दिया गया है। ताज चौराहे पर ही सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रविवार की दोपहर करीब 1:45 बजे बाजार क्षेत्र के चार-पांच बच्चे चाय लेकर बेरिकेड के पास पहुंचे। वहां से सीधे बनभूलपुरा थाने को जाने वाली सड़क पर जाने लगे। इस दौरान न तो किसीने उन्हें रोका और ना ही वापस भेजने की जहमत उठाई।

परिवार को रोका, कागज देखे
दोपहर करीब दो बजे बाजार की ओर से एक स्कूटी में एक बुजुर्ग दंपती बनभूलपुरा की ओर आए। बेरिकेड पर पुलिस ने उनको रोक दिया और कागज जांचने लगे। इस पर दंपती ने दवाई लाने का पर्चा पुलिस को दिखाया। इसके बाद उनको वहां से जाने दिया गया।

अंदर से आ रहीं महिलाओं को वापस भेजा
दोपहर में बुर्का पहने हुए महिलाएं बनभूलपुरा थाने के सामने से होते हुए बाजार की ओर आने लगी थी। उनके हाथ में अस्पताल का पर्चा भी नजर आ रहा था, मगर थाने से कुछ आगे आते ही एक पुलिसकर्मी ने उनको रोक दिया। उनका कागज देखा। इस दौरान महिलाएं मिन्नतें करती हुई नजर आईं मगर इसके बाद महिलाओं को वहां से वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed