फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani violence BJP state president said Illegal occupation is a conspiracy to change the demography of stat

हल्द्वानी हिंसा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अवैध कब्जे राज्य की डेमोग्राफी बदलने की साजिश, दी ये सलाह

Fri, 09 Feb 2024 07:28 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Feb 2024 07:28 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सलाह दी कि अवैध कब्जों के समर्थन की राजनीति करने वालों को भी राज्य हित में अपना नजरिया बदलना चाहिए।

विज्ञापन
Haldwani violence BJP state president said Illegal occupation is a conspiracy to change the demography of stat
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हल्द्वानी में हुई हिंसा पर सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे कर माहौल खराब करने की मंशा रखने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के कब्जे राज्य की डेमोग्राफी बदलने की साजिश का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी कि अवैध कब्जों के समर्थन की राजनीति करने वालों को भी राज्य हित में अपना नजरिया बदलना चाहिए। यह सर्व विदित है कि न्यायालय के निर्देशानुसार ही राज्य में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बनभूलपुरा में प्रशासन, पुलिस और मीडिया टीम पर जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है। अराजक तत्वों और उन्हें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष समर्थन करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सवा करोड़ लोगों को भरोसा है कि एक-एक उपद्रवी को धामी सरकार कड़ा सबक सिखाएगी ताकि भविष्य में कोई ऐसी कोशिश करने का दुस्साहस न कर सके।
विज्ञापन


Haldwani Violence: हल्द्वानी पहुंचकर पीड़ितों से मिले सीएम धामी, कहा- किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों ने अपनी वोट बैंक राजनीति के चलते इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा दिया और बड़ी संख्या में बाहरी लोगों की अवैध बसावट को शह दी। लेकिन भाजपा देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने और उसकी पवित्र भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस घटना के बाद एक बात तो पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि अतिक्रमण कानून व्यवस्था और जनसांख्यकीय संतुलन के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। अब समय है कि सभी राजनीतिक दल राज्य हितों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर सरकार का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed