फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haldwani poonam murder case investigation to CBI CFSL

सीबीआई सीएफएसएल खोलेगी हल्द्वानी के दिल-दहला देने वाले पूनम हत्याकांड का राज

Mon, 28 Jan 2019 04:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 28 Jan 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
haldwani poonam murder case investigation to CBI CFSL
arsha - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

 पांच माह पूर्व गोरापड़ाव (हल्द्वानी) में महिला की हत्या का राज खोलने के लिए अब पुलिस सीबीआई की मदद ले रही है। मामले की जांच के लिए रुद्रपुर फॉरेंसिक लैब पहुंची सीबीआई की (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंट लैब (सीएफएसएल) की टीम मारी गई महिला की बेटी, उसकी सहेली और एक युवक का पॉलीग्राफ टेस्ट करेगी।

विज्ञापन


गत वर्ष 27 अगस्त की रात को बदमाशों ने बरेली रोड गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णानंद निवासी ट्रांसपोर्टर के घर में घुसकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी थी और 20 वर्षीय बेटी को घायल कर फरार हो गए थे। बदमाश घर में रखे 70 हजार रुपये, एक पोनिया बंदूक और स्कूटी भी ले गए थे। मामले में ट्रांसपोर्टर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अब तक इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। इस हत्याकांड का राज खोलने के लिए पुलिस अब सीबीआई की मदद ले रही है। 
विज्ञापन


रुद्रपुर फॉरेंसिक लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण ने बताया कि मामले में मृतका की बेटी, हल्द्वानी निवासी अंकित बंसल और प्रिया चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट लिया जाना है। इसके लिए न्यायालय की अनुमति के साथ ही तीनों की सहमति भी ली गई है। सीबीआई के सीएफएसएल दिल्ली से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह और उनकी टीम तीनों का पॉलीग्राफ टेस्ट लेगी। पॉलीग्राफ रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन के नौ दोस्तों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

पांच वर्ष पूर्व काठगोदाम स्थित गौला बैराज में नहाने के दौरान डूबकर मरे नितिन की मौत का राज खोलने के लिए भी पुलिस अब नौ लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट लेने की तैयारी कर रही है। दिल्ली से पहुंची सीबीआई सीएफएसएल की टीम घटना के समय मृतक के साथ मौजूद नौ लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट लेगी।

22 मार्च 2013 को हल्द्वानी डहरिया निवासी नितिन टम्टा (22) पुत्र महेश प्रसाद टम्टा अपने नौ दोस्तों के साथ काठगोदाम स्थित गौला बैराज में नहाने गया था। नहाने के दौरान डूबकर नितिन की मौत हो गई थी। नितिन के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
 
सोमवार को रुद्रपुर फॉरेंसिक लैब पहुंचे सीओ हल्द्वानी डीसी ढौंडियाल ने बताया कि नितिन के नौ दोस्तों का पॉलीग्राफ टेस्ट लेने के लिए न्यायालय से अनुमति और सभी युवकों की सहमति ले ली गई है। दिल्ली से पहुंची सीबीआई की सीएफएसएल की टीम पॉलीग्राफ टेस्ट लेगी। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण ने बताया कि टीम 31 जनवरी तक पॉलीग्राफ टेस्ट लेने की प्रक्रिया पूरी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed