फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani News: youth scuffle with inspector during vehicle checking

Haldwani: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकी तो युवकों ने दरोगा से कर दी हाथापाई, नेम प्लेट खींची

Tue, 21 Feb 2023 11:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 11:30 AM IST
सार

चालक ने खुद को किदवई नगर निवासी अनस बताते हुए दरोगा को धमकाना शुरू कर दिया। कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने पहले उनकी नेमप्लेट खींची उसके बाद दरोगा से मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Haldwani News: youth scuffle with inspector during vehicle checking
युवकों ने दरोगा से की हाथापाई - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों ने दरोगा से हाथापाई कर दी। दरोगा मनोज यादव ने बताया कि सोमवार की देर रात ताज चौराहे के पास चेकिंग चल रही थी।

विज्ञापन


Uttarakhand Scholarship Scam: संयुक्त निदेशक समेत 101 अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, लगे ये आरोप
विज्ञापन


उसी समय एक बुलट पर दो युवक बिना हेलमेट आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोका गया तो चालक ने खुद को किदवई नगर निवासी अनस बताते हुए उन्हें को धमकाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेम प्लेट खींची फिर की मारपीट

कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने पहले उनकी नेमप्लेट खींची उसके बाद दरोगा से मारपीट शुरू कर दी। वायरलैस की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

दरोगा मनोज यादव की ओर से दोनों बाइक सवारों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed