फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haldwani hafiz speak quran in ramadan

माहे-रमजान में हल्द्वानी के हाफिज देश भर में सुनाएंगे कुरान

Tue, 15 May 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 15 May 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
haldwani hafiz speak quran in ramadan
ramadan - फोटो : ramadan

माहे-रमजान में हर किसी की ख्वाहिश रहती है कि तरावीह में दिल को छूने वाली किरात में कुरान सुना जाए। यही वजह है कि बेहतर ढंग से कुरान पढ़ने वाले हाफिजों का चयन किया जाता है। हल्द्वानी के करीब 70 हाफिज दूसरे जिलों और राज्यों में जाकर कुरान सुनाएंगे। इसके लिए उनकी पहले ही बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से रमजान का आगाज हो जाएगा। इस माह में तरावीह में कुरान सुनाने के लिए हल्द्वानी के हाफिजों की काफी डिमांड है, क्योंकि यहां के कई मदरसों में कुरान पढ़ने की बेहतर शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन


बाहरी राज्यों में जाने वालों में सबसे बड़ी तादाद मदरसा इशाअत-उल-हक के हाफिजों की है। मदरसे के प्रधानाचार्य मुफ्ती नईमुद्दीन ने बताया कि उनके मदरसे के करीब 40 छात्र दूसरे राज्यों में तरावीह सुनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन्हें मिला बाहर जाने का न्यौता

haldwani hafiz speak quran in ramadan
Quran
मदरसा इशाअत-उल-हक के हाफिज मोहम्मद अनवर ग्वालियर (मध्य प्रदेश), हाफिज गुलाम मुरसलीन, हाफिज शादाब कर्नाटक, हाफिज नौशाद अली, हाफिज जमीर दिल्ली, हाफिज मोहम्मद इरफान, हाफिज रिजवान अहमदाबाद गए हैं। मदरसा दारुल उलूम फारूके आजम (मस्जिद उमर) के हाफिज मोहम्मद ताजीम चौबटिया (अल्मोड़ा) में कुरान सुनाएंगे। मदरसा अहले सुन्नत रियाजुल उलूम इंदिरा नगर के हाफिज मोहम्मद इसरत केरल, हाफिज मोहम्मद आसिफ और हाफिज मोहम्मद शारिक मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। 

मदरसा अब्दुल रज्जाक में छह दिन और इशाअत-उल-हक में 12 दिन में पूरा होगा कुरान
हल्द्वानी। कारोबारी और नौकरीपेशा लोगों के लिए मदरसा अब्दुल रज्जाक में छह दिन और मदरसा इशाअत-उल-हक में 12 दिन में कुरान पढ़ा जाएगा। इनके अलावा गुलजार-ए-वारिस और ऐवान-ए-जहूर मैरिज हॉल में तरावीह में दस दिन में कुरान पूरा करने की व्यवस्था की गई है।

11 बजे से भी तरावीह का इंतजाम
दुकानदारों की सहूलियत के लिए रात 11 बजे से भी तरावीह की शुरुआत की जाएगी। रोडवेज के करीब शमा रेस्टोरेंट में हाफिज फैज आलम तरावीह पढ़ाएंगे। यहां मस्जिदों में तरावीह पूरी होने के बाद नमाज शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed