फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   haldwani gangrape and hairsh rawat secuirity

खुफिया विभाग की रिपोर्ट, खतरे में उत्तराखंड के सीएम

Mon, 01 Dec 2014 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Dec 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
haldwani gangrape and hairsh rawat secuirity

हल्द्वानी में विगत 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार पर हुए हमले के बाद सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। फिलहाल उनकी सुरक्षा में 12 प्रशिक्षित कमांडो जोड़ दिए गए है। हालांकि यह संख्या पहले से ही स्वीकृत है, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद हरीश रावत ने स्वयं ही अपनी सुरक्षा में कमी कर दी थी।

विज्ञापन


खुफिया विभाग ने रिपोर्ट दी है कि कई घटनाएं होने से सरकार के प्रति माहौल तनावपूर्ण है। इसलिए सीएम की सुरक्षा में कोताही ना बरती जाए। गृह विभाग की तरफ से भी सभी डीएम व एसएसपी को निर्देश भेजे गए है कि अपने अपने जिलों में सीएम के आगमन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाए।
विज्ञापन


हल्द्वानी में नाबालिग बच्ची की हत्या केबाद परिजनों से मिलने गए मुख्यमंत्री हरीश रावत को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था।

सीएम के पहले दिन से ही सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश थे कि बहुत ज्यादा सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में ना लगाए जाए। लेकिन हल्द्वानी में सीएम की कार पर हुए हमले ने सुरक्षा कवच बढ़ाने केलिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी थी ऐसी सुरक्षा

haldwani gangrape and hairsh rawat secuirity

फिलहाल सीएम के सुरक्षा कवच में एक इंस्पेक्टर व तीन सब-इंस्पेक्टर होते थे। हरीश रावत ने मुख्यमंत्री बनने के बाद इनमें से भी कम किए और सभी कमांडो हटा दिए थे।

लेकिन अब मुख्यमंत्री के लिए स्वीकृत सुरक्षा टीम को पूरी तरह से लगा दिया है। 12 प्रशिक्षित कमांडो भी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।

खुफिया विभाग से मिल रही रिपोर्ट के आधार पर सीएम को सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्टैंडर्ड के अनुसार ही सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने के आदेश दिए गए है।

क्योंकि अब सरकारी मशीनरी ने मान लिया है कि हल्द्वानी में उस दिन कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इसके बाद रुड़की में भी सीएम की फ्लीट में घुसे बाइकर ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी थी। प्रदेश में राज्यपाल और मुख्यमंत्री का सुरक्षा कवच एक ही जैसा स्वीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed