फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haldwani: attacked in police station, police personnel uniform torn

हल्द्वानी: थाने में वर्दी पर हमला,  पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ी

Tue, 17 May 2022 11:38 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी 
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 17 May 2022 11:38 AM IST
सार

नशे में धुत बस संचालक और ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोला, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अस्पताल में भी सिपाही को आरोपी ने थप्पड़ जड़ दिया। आरोपी नशे में थे उन्हें रोका गया तो उसके बाद वो हाथापाई पर उतर आए।

विज्ञापन
Haldwani: attacked in police station, police personnel uniform torn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाइडिल गेट के सामने आधी रात के समय नशे में धुत बाइक सवार बस संचालक सहित दो लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हाथापाई के दौरान दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। पुलिसकर्मी दोनों को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वे गालीगलौज के साथ धमकी दे रहे थे। बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयने के दौरान भी बस संचालक ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। काठगोदाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


शिवपुरी दमुवाढूंगा निवासी बस संचालक हीरा सिंह अपने बस चालक तारा चंद्र चौधरी के साथ किसी पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार रात बाइक से लौट रहे थे। हाइडिल गेट पर दोनों बाइक से लड़खड़ाकर गिर पड़े। दोनों से बाइक संभल नहीं रही थी। इस बीच, मौके पर तैनात सिपाही नीरज शर्मा और होमगार्ड अर्जुन ने बाइक सवारों को समझाने का प्रयास किया। बस संचालक पुलिस कर्मियों से भिड़ गया और बोला कि पुलिस को किसने यहां बुलाया है। 
विज्ञापन


वे सिपाही और होमगार्ड अर्जुन से गालीगलौज करने लगे। स्थिति अनियंत्रित होने पर सिपाही ने मदद के लिए थाने को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक भुवन सिंह राणा, सिपाही अरविंद कार्की, योगेश कुमार और होमगार्ड विवेक कुमार मौके पर पहुंचे। समझाने पर दोनों पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। नशे में धुत दोनों ने नरेंद्र और अरविंद कार्की से हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सिपाही अरविंद का ब्लू टूथ भी टूट गया। वे दोनों पुलिसकर्मियों का तबादला कराने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकी की परवाह नहीं करते हुए पुलिसकर्मियों ने हाथापाई के दौरान दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में शिवपुरी दमुवाढूंगा निवासी बस संचालक हीरा सिंह और अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर निवासी बस चालक तारा चंद्र चौधरी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की बाइक सीज करने के बाद दरोगा भुवन राणा की तहरीर पर धारा 353,504,506,427 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।   


पुलिस दोनों आरोपियों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए देर रात सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंची। मेडिकल के दौरान गिरफ्तार आरोपी हीरा सिंह ने फिर गालीगलौज करते हुए सिपाही नीरज शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया। किसी प्रकार पुलिसकर्मी दोनों को लेकर काठगोदाम थाने आए। पुलिस ने दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में लेकर दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed