फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haj Yatra 2023: About one and a half thousand people will go from Uttarakhand depositing third installment by

Haj Yatra 2023: उत्तराखंड से जाएंगे करीब डेढ़ हजार लोग, 15 मई तक जमा कराएं तीसरी किस्त

Wed, 10 May 2023 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 May 2023 02:00 AM IST
सार

प्रदेशभर से हज यात्रा के लिए 1,718 लोगों ने आवेदन किया था, जबकि कुर्राअंदाजी से 1,468 का चयन किया गया था।

विज्ञापन
Haj Yatra 2023: About one and a half thousand people will go from Uttarakhand depositing third installment by
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

पाक मुकद्दस हज के सफर की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी महीने के आखिरी सप्ताह से हज यात्रा शुरू हो जाएगी। प्रदेशभर से चयनित 1,468 लोग हज यात्रा करेंगे। यात्रियों ने दो किस्तें जमा करा दी हैं, जबकि तीसरी किस्त की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


Adi Kailash Yatra 2023: ओम पर्वत के दर्शन कर वापस धारचूला लौटा यात्रियों का पहला दल, नहीं जा पाए आदि कैलाश
विज्ञापन


तीन किस्तों में करीब तीन लाख 61 हजार रुपये की रकम जमा कराई जा रही है। प्रदेशभर से हज यात्रा के लिए 1,718 लोगों ने आवेदन किया था, जबकि कुर्राअंदाजी से 1,468 का चयन किया गया था। यात्रा के लिए पहली किस्त में 81,800, दूसरी किस्त 1,70,000 और तीसरी किस्त में 93,067 रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 1,500 रियाल और बैग का इंतजाम खुद ही यात्रियों को करना पड़ेगा। इसके लिए करीब 50 हजार रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद मई के आखिरी सप्ताह से हज यात्रा शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के यात्रियों फ्लाइट कब उड़ान भरेंगी इसकी तिथि जल्द घोषित होगी।

उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मो. मीशम ने बताया कि हज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केवल तीसरी किस्त जमा होनी शेष रह गई है। कुर्बानी के लिए 16,344 रुपये प्रति हाजी को अलग से जमा करने होंगे। स्टेट बैंक और यूनियन बैंक या हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन जमा कराई जा सकती है। मई के आखिरी सप्ताह से यात्रा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed